तौकते ने ली गुजरात में 45 और महाराष्ट्र में 18 की जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तौकते ने ली गुजरात में 45 और महाराष्ट्र में 18 की जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही राज्यों में अब तक जमकर तबाही मचाई है। हालांकि, दो दिनों बाद यह अब कमजोर पड़ रहा है। लेकिन अपनी निशानी छोड़ गया है। इस तूफान की चपेट में आए अरब सागर में मौजूद नावों पर फंसे लोगों के लिए मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय नेवी ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली। हालांकि, अभी भी कुछ लोगों को बाहर निकालना बाकी है।

इस तूफान से गुजरात में कुल 45 मौतें हुई हैं, जिनमें से सबसे अधिक अमरेली में 15 मौतें हुई हैं। वहींच महाराष्ट्र में इस तूफान से 18 मौतें दर्ज की गई हैं। चक्रवाती तूफान के बीच अरब सागर में कुछ नाव फंस गई थी। इसके अलावा ऑइल रिग पर भी कुछ लोग और कर्मचारी फंस गए थे। जिसके बाद भारतीय नेवी, कोस्ट गार्ड समेत अन्य एजेंसियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 साल पुरानी मस्जिद को ‘अवैध ढांचा’ बता गिराया, इलाके में तनाव

तौकते ने ली गुजरात में 45 और महाराष्ट्र में 18 की जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं मुंबई से कुछ दूरी पर फंसी बार्ज P-305 पर कुल 273 लोग फंसे हुए थे जिन्हें निकाल लिया गया है। करीब 180 लोगों को मंगलवार तक निकाल लिया गया था, जबकि बाकी को निकालने का काम अब भी जारी है। इसमें करीब 93 क्रू-मेंबर्स हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बार्ज के अलावा GAL कंस्ट्रक्टर पर भी क्रू मेंबर्स करीब 72 घंटे तक फंसे रहे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में भारतीय नेवी के कई जहाजों ने कमान संभाली जिसमें INS कोलकाता, INS कोच्चि, के साथ Beas, Betwa और Teg शामिल थे।

तौकते ने ली गुजरात में 45 और महाराष्ट्र में 18 की जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें: Toolkit: कांग्रेस का ‘फर्जी’ लेटरहेड शेयर करने को लेकर नड्डा, पात्रा और ईरानी के खिलाफ FIR

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ONGC के ऑपरेशन के लिए बार्ज P305 को लगाया गया था, जो मुंबई से कुछ ही दूरी पर था। यहां पर मौजूद कुछ लोगों ने पानी में छलांग लगा दी थी। जिनकी तलाश अब भी जारी है।

हरियाणा के रहने वाले बार्ज P305 के क्रू मेंबर सतीश नरवाड ने बताया कि सोमवार की दोपहर को जब तूफान ने आना शुरू किया, तब उनका बार्ज किसी से टकराया ऐसे में सभी क्रू मेंबर्स ने लाइफ गार्ड पहन ली थी। इसलिए हमारे पास पानी में कूदने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। हालांकि, अगली सुबह तक भारतीय नेवी ने काफी लोगों को बचा लिया था, पता नहीं उन्होंने हमारा पता कैसे लगाया।

प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.