कलौंजी एक ऐसा मसाला है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए कलौंजी कई स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करने में बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है। ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। यही नहीं यह सिरदर्द और जोड़ों के दर्द को भी दूर करती है, साथ ही इम्यूनिटी भी इम्प्रूव करती है।
कलौंजी के तेल लगाने से बालों को कंडीशनिंग मिलती है। कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी फंगल और ऐंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो हर तरह के बैक्टीरिया और गंदगी से बचाते हैं। कालौंजी का तेल स्किन से लेकर सेहत तक को फायदा पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी का तेल किन-किन बीमारयों का उपचार करने में मदद करता है।
खांसी और दमा
कलौंजी का तेल खांसी और दमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खांसी होने पर अगर कलौंजी के तेल से छाती और पीठ पर मालिश किया जाए तो काफी राहत मिलती है। आप चाहें तो दो चम्मच कलौंजी का तेल पी भी सकते हैं। इसके अलावा आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल पानी में तेल डालकर भाप लेने के लिए भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सर्दी में एड़ियां फट रही हैं? कोई बात नहीं, बस करें ये काम
शुगर कंट्रोल
शुगर आम बीमारी हो गई है। लेकिन अनियंत्रित रहने पर मरीज को बहुत दिक्कत होती है इसलिए बहुत जरूरी है कि शुगर नियंत्रित रहे। अगर अनियंत्रित रहती है तो आप कलौंजी के तेल का सेवन करें।

इसके लिए आप एक कप कलौंजी के बीज, एक कप राई, आधा कप अनार के छिलके को पीस कर उसका चूर्ण बना ले। अब इस चूर्ण को आधे चम्मच कलौंजी के तेल में मिलाकर रोज नाश्ते से पहले इसका सेवन करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।
किडनी स्टोन
जिस किसी को पथरी की शिकायत है उनके लिए कलौंजी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको 250 ग्राम कलौंजी को पीसकर शहद में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। उसके बाद 2 चम्मच मिश्रण में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं और एक कप गर्म पानी के साथ रोज सुबह नाश्ते से पहले खाएं। ऐसा करने से किडनी स्टोन के दर्द से भी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में फिट और गर्म रहना है तो ये 5 योगासन जरूर करें
सफेद दाग
अगर शरीर पर सफेद दाग की शिकायत है तो आप 15 दिन तक लगातार सेब का सिरका शरीर पर मलें उसके बाद कलौंजी का तेल। जब ये तेल शरीर पर सूख जाए तो साफ पानी से वॉश कर लें। ऐसा करने से जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply