छापा पड़ना था पुष्‍पराज जैन के यहां पर BJP ने गलती से अपने ही आदमी पीयूष जैन पर रेड मरवा दी

छापा पड़ना था पुष्‍पराज जैन के यहां पर BJP ने गलती से अपने ही आदमी पीयूष जैन पर रेड मरवा दी

उत्‍तर प्रदेश के कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी पर सियासत बवाल मचा हुआ है। शुरूआती समय में मीडिया ने पीयूष जैन को इत्र व्यापारी कहकर खबर चलाया था लेकिन उसके कुछ घंटों बाद ही चैनलों से ये खबर गायब थी। दरअसल, हुआ ये था कि मीडिया और भाजपा को लगा कि जिस कारोबारी पर छापेमारी हुई है वह पुष्‍पराज जैन हैं।

पुष्‍पराज जैन इत्र व्यापारी हैं और उन्होंने बीते दिनों ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया था। लोगों को लगा कि पीयूष जैन ही पुष्‍पराज जैन उर्फ पम्मी जैन हैं। पीयूष जैन के यहां 250 करोड़ से अधिक की अवैध धन की बरामदगी हुई जिसके बाद से भाजपा सकते में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उसे कैसे टैक्ल किया जाए। यही वजह है कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर इसको लेकर हमले कर रही है।

छापा पड़ना था पुष्‍पराज जैन के यहां पर BJP ने गलती से अपने ही आदमी पीयूष जैन पर रेड मरवा दी
अखिलेश यादव के दाएं खड़े पुष्पराज जैन

गृह मंत्री अमित शाह ने इसको लेकर मंगलवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधा। जबकि अखिलेश यादव ने पीयूष जैन को बीजेपी का ही आदमी बता दिया। अमित शाह ने सपा पर वार करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी ABCD ही उल्‍टी है। इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक। B का मतलब है- भाई भतीजावाद। C का मतलब है करप्‍शन और D का मतलब है दंगा।”

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, कहा- मीट दुकानें बंद करो वरना जेल भेज देंगे

उन्होंने आगे कहा, “अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया के करीबी के पास से इनकम टैक्स की रेड में 250 करोड़ रुपये मिले…सपा मुखिया प्रदेश की जनता को बताएं कि कहां से आया ये पैसा? ये उत्तर प्रदेश की गरीब जनता से लूटा हुआ पैसा है।”

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, “देखिए सरकार से क्‍या गलती हुई है? गलत जगह छापा मार दिया। बीजेपी ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारवा दिया। उसकी जानकारी निकलवाइए अगर एक-एक भाजपा नेता का नाम न निकले तो बताइएगा। वो पीयूष जैन…जिनके घर में छापा पड़ा है…जिनके यहां अभी भी नोट निकल रहे हैं…अब तो नोट निकलना बंद हो गए…दीवारों से नोट निकल रहे हैं…बेसमेंट में नोट निकल रहे हैं…उसका जिम्‍मेदार कौन है?”

अखिलेश यादव ने पीयूष जैन मामले में नयानया मोड़ देते हुए कहा, “वो छापा मारना चाहते थे इत्र वाले के यहां, उसका नाम था पुष्‍पराज जैन। इनका नाम था पीयूष जैन। लगता है डिजिटल इंडिया की गलती हो गई। पुष्‍पराज जैन की जगह पीयूष जैन आ गए।”

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश BJP अध्यक्ष बोले- तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें सस्ता दारू देंगे

अखिलेश यादव ने कहा, “पुष्‍पराज जैन ने जो इत्र बनाया था। आप लोगों के माध्‍यम से…पत्रकार साथियों के माध्‍यम से…ये प्रचार किया गया कि वो समाजवादी पार्टी का आदमी है। दोपहर आते-आते पत्रकारों को भी पता चल गया कि समाजवादियों से इसका कोई लेना-देना नहीं है। तो वो भी पलट गए…दोपहर के बाद तक। सुबह तो यही हेडलाइन यही चल रही थी कि समाजवादी पार्टी का इत्र कारोबारी। लेकिन मुझे खुशी है कि दोपहर आते-आते पत्रकार साथी भी समझ गए कि सपा का इससे लेना-देना नहीं है।”

कुल मिलाकर अखिलेश यादव का कहना है कि इनकम टैक्‍स और जीएसटी डिपार्टमेंट को पुष्‍पराज जैन के यहां छापा मारना था, जो कि इत्र कारोबारी हैं। लेकिन दोनों के नाम में एक तरह के होने के चलते पीयूष जैन के यहां छापा पड़ गया। अखिलेश यादव के मुताबिक, पीयूष जैन बीजेपी का ही आदमी है।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा, “जिनके यहां छापामारी हुई, उनका सपा से कोई संबंध नहीं है। कन्नौज में सपा से MLC पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन का नाम पूरे मामले में सामने आ रहा है। वह इत्र कारोबारी भी हैं।”

ये भी पढ़ें: धर्म संसद पर नसीरुद्दीन शाह बोले- हममें से 20 करोड़ मुसलमान इतनी आसानी से नहीं नष्ट होने वाले

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पराज जैन का कहना है कि जिस पीयूष जैन को सपा नेता बताया जा रहा है। वह तो भाजपा माइंडसेट के हैं। इत्र लॉन्च के वक्त अखिलेश के साथ मौजूद भी नहीं थे। अब उसको भाजपा वाले क्यों बदनाम कर रहे हैं, ये तो उन्हीं के नेता बताएं।

जब पुष्पराज से पूछा गया कि आपका पीयूष जैन के साथ क्या संबंध है? तो उन्होंने जवाब दिया, “पीयूष जैन न ही हमारे खानदानी हैं, न रिश्तेदारी न ही कोई संबंध है। केवल जैन हैं। हमें और समाजवादी पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। जैन लगा होने की वजह से पुष्पराज ‘पम्पी’ जैन का रिश्तेदार बताया जा रहा है।”

छापा पड़ना था पुष्‍पराज जैन के यहां पर BJP ने गलती से अपने ही आदमी पीयूष जैन पर रेड मरवा दी
पुलिस हिरासत मेंपीयूष जैन

उन्होंने कारोबार को लेकर उन्होंने कहा, “हमारा भी इत्र का कारोबार है। जो पुश्तैनी हैं। कन्नौज से लेकर मुंबई तक हमारा कारोबार चल रहा है। इत्र के अलावा कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप भी हैं। लेकिन ये सब उनके साथ जोड़े जा रहे हैं। कई मीडिया हाउस में बीते 48 घंटे से गलत खबरें चल रही हैं। हमारे कारोबार के भी संबंध नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी को गाली देने वाला कालीचरण महाराज कैसे दबोचा गया?

जब भाजपा एमएलसी से पूछा गया कि सपा नेताओं के घर से ही सारा पैसा क्यों मिल रहा है? और बताया जा रहा समाजवादी इत्र लॉन्च किया जा रहा था तब पीयूष भी मौजूद थे? इसके जवाब में पुष्पराज जैन ने साफ किया, “वो सपा के नेता नहीं हैं। भाजपा माइंड सेट के ही है। पार्टी ऑफिस में पीयूष या उनके परिवार का कोई सदस्य पहुंचे। ऐसा हो नहीं सकता। ये लोग घर से ही नहीं निकलते है। ये लोग तो साढ़े बारह बजे सोकर उठते है। जब मैने इत्र लांच किया था। तब वहां केवल मैं ही था। अब भाजपा माइंड सेट के व्यक्ति के घर छापामारी पर तो भाजपा नेता ही कुछ बता सकते हैं।”

इंडिया टुड की रिपोर्ट के मुताबिक, पीयूष जैन के यहां 257 करोड़ कैश, कई किलो सोना, चांदी तो मिला ही है। इसके अलावा कन्‍नौज स्थित पीयूष जैन के पैतृक निवास में 18 लॉकर और 500 चाबियां भी मिली हैं। छापेमारी में मिले दस्‍तावेजों से पता चला है कि उसके पास 16 बहुत महंगी प्रॉपर्टी भी हैं। इनमें 4 कानपुर, 7 कन्‍नौज, 2 मुंबई और 1 दिल्‍ली में हैं। पीयूष जैन के पास से दुबई में भी दो प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.