सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने का एलान

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने का एलान

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का सरकार ने एलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को बताया कि इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवार्ड मिला है। आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवार्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है।”

ये भी पढ़ें: अमजद खान ने ‘शोले’ के बाद सलीम-जावेद के साथ फिर कभी काम क्यों नहीं किया?

उन्होंने आगे कहा, “रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवार्ड देने का फैसला लिया गया है।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया, “इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई इन पांचों ज्यूरी ने बैठक करके एक राय से महानायक रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवार्ड देने की सिफारिश की।”

ये भी पढ़ें: सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म का एलान, दादा धर्मेंद्र ने लिखी ये बात

जावड़ेकर ने कहा, “रजनीकांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से ये स्थान लोगों के दिल में जमा लिया है। ये उनका सही गौरव है। दादा साहब फाल्के अवार्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दादा साहब फाल्के ने पहला सिनेमा 1913 में राजा हरिशच्रंद बनाया था। तो उस राजा हरिशचंद्र सिनेमा के बाद ये पहले चित्रपट महर्षि कहलाने लगे और दादा साहब फाल्के की मृत्यु के बाद ये अवार्ड उनके नाम से रखा गया और आजतक 50 बार ये अवार्ड दिया गया है।”

रजनीकांत को अवार्ड देने के पीछे चुनावी एंगल भी है। लोगों का मानना है कि रजनीकांत सम्मानित कर बीजेपी साउथ में विधानसभा चुनावों में साधना चाहती है। देखा जाए तो रजनीकांत ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ‘ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.