इंडियन आइडल में ‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव की एंट्री, देंखे देशी लड़के की इंग्लिश स्वैग

इंडियन आइडल में ‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव की एंट्री, देंखे देशी लड़के की इंग्लिश स्वैग

रातों-रात ‘बचपन का प्यार मेरा…’ गाकरसोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो को मशहूर रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का निमंत्रण मिला है। जी हां, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के स्टेज तक पहुंच गए हैं।

उन्होंने इस दौरान सबके सामने शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव का सभी कंटेस्टेंट्स, जज और होस्ट के साथ एक वीडियो सामाने आया है जिसमें सभी उनके गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इंडियन आइडल की सहदेव की प्रतीभा परखने के लिए तारीफ कर रहा है।

इंडियन आइडल में 'बचपन का प्यार' वाले सहदेव की एंट्री, देंखे देशी लड़के की इंग्लिश स्वैग

दरअसल, शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ही घंटों पहले एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अनु मलिक का म्यूजिक चोरी के आरोप पर आया जवाब, बोले- अभी मैं बहुत दर्द में हूं

वहीं, सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में सहदेव का स्वैग देखते बनता है। आदित्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: काजोल हुईं 46 साल की, अजय देवगन ने कुछ इस अंदाज में किया विश

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रैपर बादशाह ने भी 10 साल के सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले इस बच्चे के साथ बादशाह एक प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.