बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता और काजोल के पति अजय देवगन ने भी अपनी वाइफ काजोल को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।
अजय का पोस्ट पढ़कर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे तो सभी जानते हैं कि काजोल जितनी चुलबुली हैं उतने ही अजय शांत रहने वाले इंसान हैं। और इन दिनों की जोड़ी बॉलीवुड के सफल कपल में से एक मानी जाती है।
अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी अपनी और काजोल की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप मेरे चेहरे पर स्माइल लाने में अब तक कामयाब रही हैं…हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट काजोल…आपकी तरह ही इसे स्पेशल बनाने की कोशिश करूंगा।”
You have managed to bring a smile 😃 to my face for the longest time now…
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2021
Happy birthday dearest Kajol🎂; will try to make it as special as you are🌹 @itsKajolD pic.twitter.com/MwkuuuWaVf
ये भी पढ़ें: अनु मलिक ने अब तक कहां-कहां से धुन चोरी किए, देखें मशहूर गानों की पूरी लिस्ट
अजय देवगन के इस फोटो और पोस्ट के शेयर करते ही फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देने शुरू कर दिए। एक ने लिखा @अजय सर कितना प्यारा विश है, ईश्वर आप दोनों पर कृपा बनाए रखे।”
वहीं एक ने लिखा, “काजोल आप बहुत किस्मतवाली हैं कि आपको अजय जैसे अच्छे हस्बैंड मिले हैं, आपको जन्मदिन की बधाई, उम्मीद करती हूं कि आने वाला साल आपके लिए खुशियों भरा हो।” तो एक ने लिखा, “रियल लेडी सिंघम को जन्मदिन की बधाई।” फैंस अजय-काजोल की फोटो शेयर कर लगातार बधाई दे रहे हैं।
काजोल ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें शादी करने के बाद भी फैंस के दिलों में प्यार कम नहीं हुआ है। बॉलीवुड में आज भी काजोल की गिनती दिग्गज अभिनेत्रियों के तौर पर होती है। आज भी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सिनेप्रेमियों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: अनु मलिक का म्यूजिक चोरी के आरोप पर आया जवाब, बोले- अभी मैं बहुत दर्द में हूं
उल्लेखनीय है कि काजोल ने बॉलीवुड में एंट्री साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ दी। उन्होंने फिल्म ‘बाजीगर’, ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘गुप्त’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दिलवाले’ और ‘तानाजी’ सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।
फिल्म ‘गुप्त’ में नेगटिव किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला। साल 2011 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मालूम हो काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी।
इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा और बेटे का नाम युग है। काजोल को आखिरी बार ‘तान्हा जी : द अनसंग वॉरियर’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply