योगेंद्र यादव गिरफ्तार, किसानों पर पानी की बौछार और दागे गए आंसू गैस के गोले

योगेंद्र यादव गिरफ्तार, किसानों पर पानी की बौछार और दागे गए आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली: किसान आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और 50 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया गया। उन्हें गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया। कई जगहों पर पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की गई और आंसू के गोले दागे गए। कई जगहों पर किसान उग्र हो गए। अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर उग्र किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंक दिया।

वहीं किसानों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने बेरिकेट को नदी में फैंक दिया और पुलिस पर पथराव भी किया। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस प्रवक्ता आरएस सुरजेवाला ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया है, “केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।”

ये भी पढ़ें: किसान कई दिनों का राशन लेकर दिल्ली के तरफ निकले, बॉर्डर पर पुलिसबल तैनात

कांग्रेस ने भी किसानों का समर्थन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरएस सुरजेवाला ने ट्वीट किया, मोदी जी, दिल्ली दरबार को देश के अन्नदाताओं से ख़तरा कब से हो गया? किसानों को रोकने के लिए उन्ही के बेटे, यानी सेना के जवान खड़े कर दिए। काश, इतनी चौकसी चीन सीमा पर की होती तो चीन देश की सरज़मीं पर घुसपैठ करने का दुस्साहस नही करता। आपकी प्राथमिकताएँ सदा ग़लत ही क्यों होती हैं?”

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, “भीषण ठंड के बीच अपनी जायज़ माँगों को लेकर गांधीवादी तरीक़े से दिल्ली जा रहे किसानों को ज़बरन रोकना और वाटर कैनन चलाना मोदी-खट्टर सरकार की तानाशाही का जीवंत प्रमाण है। खेती बिलों के विरोध को लेकर हमारा पूर्ण समर्थन किसानों के साथ है। मोदी सरकार होश में आओ!”

ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड विश्व का ऐसा देश जहां अब मुफ्त में मिलेंगे पीरियड्स के सभी सामान

खबरों के मुताबिक, ’26 नवंबर दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान किसान खाने-पीने के सामान और कपड़े साथ लेकर निकले हैं। किसानों की मंशा है कि वे या तो ट्रैक्टर में रात गुजारेंगे या फिर नेशनल हाईवे के किनारे बनें कैंपों में ठहरेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भारी संख्या में फरीदाबाद और पलवल में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

दूसरी तरफ सरकार ने अपील की है कि दो दिन तक दिल्ली बॉर्डर की तरफ जाने से बचें। पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब और दिल्ली से लगती राज्य की सीमा पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के किसान पहुंचे गए हैं। किसान कई दिनों का राशन जैसे- सब्जियां, वाटर टैंकर, लकड़ियां और साथ ही खाना बनाने वाले कई लोगों को लेकर साथ निकले हैं।

ये भी पढ़ें: सारा ने शेयर किया फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का पोस्टर, बताया कब होगा ट्रेलर प्रीमियर लाइव

कई जगहों पर धारा-144 लागू किया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं किसानों का कहना है कि सरकार जहां ज्यादती करेगी वे वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे। किसानों का कहना है कि किसान और कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ चाहे कुछ करना पड़े वे पीछे नही हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.