येदियुरप्पा के साथ धोखा, BJP ने पहले CM पद से हटाया, अब कैबिनेट से बेटे को बाहर किया

येदियुरप्पा के साथ धोखा, BJP ने पहले CM पद से हटाया, अब कैबिनेट से बेटे को बाहर किया

कर्नाटक में येदियुरप्पा हटाए जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। नए मंत्रिमंडल में 29 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। जिसमें सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बोम्मई की नई कैबिनेट में 7 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी, 7 वोकॉलिगा, 8 लिंगायत समुदाय से आने वाले मंत्रियों को जगह दी गई है। जबकि, केवल एक महिला को मंत्री बनाया गया है। वहीं, आश्चर्य की बात है कि इस कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र को कोई भी स्थान नहीं दिया गया है।

कैबिनेट के विस्तार से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विजयेंद्र को नई कैबिनेट में उप-मुख्यमंत्री का पदभार सौपा जा सकता है। लेकिन लिंगायत समुदाय से ही सीएम मिलने के बाद यह दांव विफल रहा। उन्हें बोम्मई की मंत्रिमंडल में कोई भी जगह नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को पदक, जर्मनी को 5-4 से दिया मात

बताया जाता है कि भाजपा के शीर्ष आलाकमानों ने येदियुरप्पा को पद छोड़ने के लिए राजी करने के वक्त विजयेंद्र को उप-मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। हालांकि, येदियुरप्पा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। बदले में उन्होंने विजयेंद्र को राज्य पार्टी प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी, जिसे पार्टी ने खारिज कर दिया था।

येदियुरप्पा ने रोते हुए दिया इस्तीफा, कहा- हमेशा अग्निपरीक्षा दी

ये भी बोम्मई ने कहा था कि उनके नए कैबिनेट में 29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उप-मुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र उन मंत्रियों में शामिल नहीं हैं जो शपथ लेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व वाले पिछले कैबिनेट में तीन उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन इस बार आलाकमान के निर्देशों के अनुसार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए दोनों मंत्री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रहीम यार खां में मंदिर पर हमला, 8 साल के बच्चे पर ईशनिंदा का आरोप

मुख्यमंत्री बोम्मई ने नए कैबिनेट के विस्तार के बारे में बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उन्होंने और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई दौर के सलाह मश्वरों के बाद यह लिस्ट बनाई गई थी। किसी के दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। व्यापक सोच के बाद नामों की लिस्ट तैयार की गई है।

वहीं, उन्होंने विजयेंद्र को कैबिनेट में शामिल करने के सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने येदियुरप्पा से बात की और राष्ट्रीय महासचिव तथा पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी अरुण सिंह ने निजी तौर पर विजयेंद्र से बात की थी। उन्होंने कहा, “मैं बस यह कह सकता हूं कि विजयेंद्र का नाम सूची में नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दिल्ली के दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने कहा था कि कर्नाटक में अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार होना है जिसे लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की गई।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.