ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को पदक, जर्मनी को 5-4 से दिया मात

ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को पदक, जर्मनी को 5-4 से दिया मात

भारत ने गुरुवार को ओलंपिक में 41 साल के इंतजार को खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि, एक समय भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से भारतीय टीम पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले को 3-3 की बराबरी कर ली।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में इस बढ़त को 5-3 करके काफी हद तक कांस्य पर कब्जा सुनिश्चित कर दिया। हालांकि, यहां से जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम अवश्य किया, मगर वह 5-4 की बढ़त से आगे नहीं जा सकी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं भाला फेंक नीरज चोपड़ा, कैसे किया खांद्रा गांव से टोक्यो ओलंपिक तक का सफर

जर्मनी को मैच के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, पर इसे गोलची श्रीजैश ने नाकाम कर दिया और इसी के साथ पूरा भारत झूम उठा। भारतीय टीम की इस जीत पर राष्ट्रपति ने बधाई दी है।

ओलिंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को पदक, जर्मनी को 5-4 से दिया मात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीटकर लिखा, “हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रहीम यार खां में मंदिर पर हमला, 8 साल के बच्चे पर ईशनिंदा का आरोप

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह एक बड़ा क्षण है- आपकी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।” उल्लेखनीय है कि भारत ने आखिरी बार 1980 में मॉस्को ओलिंपिक में मैडल जीता था, जो गोल्ड के रूप में आया था।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.