शॉटगन से क्यों नाराज हो गए थे राजेश खन्ना? शत्रुघन सिन्हा बोले- अफसोस गले लगा माफी नहीं मांग पाया

शॉटगन से क्यों नाराज हो गए थे राजेश खन्ना? शत्रुघन सिन्हा बोले- अफसोस गले लगा माफी नहीं मांग पाया

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघन सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। लेकिन उनके बॉलीवुड के दो सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ अनबन की चर्चा जग जाहिर रही है।

अब एक बार फिर शत्रुघन सिन्हा ने इन दोनों के साथ अपने खराब रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के अलावा फिल्मी करियर को लेकर लंबी बातचीत की।

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री ने ‘छम्मा-छम्मा’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

शत्रुघन सिन्हा ने इंटरव्यू में कहा, “नई दिल्ली सीट से उपचुनाव में जब मैं राजेश के खिलाफ खड़ा हुआ तो वह बेहद नाराज थे। मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी जी के आग्रह को मैं टाल नहीं पाया। हांलाकि, बाद में मैंने इन बातों को राजेश के साथ स्पष्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी नाराजगी जारी रही। लंबे समय तक हमारे बीच बातचीत बंद रही। काफी समय बाद हमारी बातचीत शुरू हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “राजेश खन्ना जब अस्पताल में भर्ती थे तो मैं उनसे माफी मांग कर उन्हें गले लगाना चाहता था, लेकिन बड़ा ही अफसोस है कि मेरे ऐसा करने से पहले ही वह इस दुनिया से विदा हो गए।”

ये भी पढ़ें: अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर बेस्ट फ्रेंड करीना ने किया खास अंदाज में विश, शेयर किया फोटो

मालूम हो राजेश खन्ना का निधन 2012 में हुआ। शत्रुघन सिन्हा और राजेश खन्ना काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन 1992 में नई दिल्ली सीट के लिए हुए उपचुनाव में राजेश खन्ना ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा जबकि शत्रुघन सिन्हा बीजेपी की तरफ से। उस वक्त राजेश खन्ना ने करीब 28 हजार मतों से शत्रुघन सिन्हा को हरा दिया था। अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ना ही इन दो दिग्गज कलाकारों के बीच टकराव की वजह बनी।

हालांकि करीब दो दशक तक भारतीय जनता पार्टी के साथ रहने के बाद शत्रुघन सिन्हा 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बारे में शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “मैंने बीजेपी में लोकतंत्र को तानाशाही में बदलते देखा। ये पार्टी वन मैन शो और टू मैन आर्मी बन गई है।” बता दें शत्रुघन सिन्हा कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। बिहार के पटना साहिब क्षेत्र से जीत हासिल की थी।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.