उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में विलय हो गया है। कुशवाहा ने इस मौके पर कहा, “हम लोगों ने फैसला लिया है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का काफिला अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करेगा। देश और राज्य की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हम लोग जेडीयू के साथ मिलकर काम करेंगे।”
In the interest of nation & state, like-minded people in Bihar should come together. It's demand of current political situation. So, Rashtriya Lok Samta Party has decided to merge with JD(U), under Nitish Kumar's leadership. We stand with them now: RLSP chief Upendra Kushwaha pic.twitter.com/igtIpXKELY
— ANI (@ANI) March 14, 2021
इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश को अपना बड़ा भाई भी बताया। उन्होंने कहा, “इस विलय से बिहार का फायदा होगा। यह राजनीतिक सौदेबाजी नहीं है। जदयू में मेरी भूमिका नीतीश कुमार तय करेंगे। बिहार की जनता का हुक्म था और उसी आदेश का पालन करेंगे। शिक्षा को लेकर अब साथ काम करेंगे।”
उपेंद्र कुशवाहा ने साल 2007 में नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाता हुए जेडीयू के खुद को अलग कर लिया था कि उनके शासनकाल में कोइरी जाति (कुश) के लोग हाशिए पर चले गए हैं। इसके बाद फरवरी 2009 में उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल पहुंचे किसान नेताओं ने आज महापंचायत में क्या कहा?
हालांकि, नीतीश कुमार से रिश्ते सुधरने के बाद नवंबर 2009 में पार्टी का विलय एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में कर दिया गया। लेकिन इसके बाद बिहार में कानून व्यवस्था खराब होने और नीतीश कुमार मॉडल के फेल होने समेत तत्कालीन नीतीश सरकार पर संगठन और सरकार को लेकर कई आरोप लगाते हुए राज्यसभा सदस्य रहे कुशवाहा ने एक बार फिर जनवरी 2013 में जदयू से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें: JDU में विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 3 दर्जन नेता RJD में शामिल
उल्लेखनीय है कि आरएलएसपी के तकरीबन तीन दर्जन नेता दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए थे। आरएलएसपी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा सहित बिहार-झारखंड के सभी पदाधिकारी तेजस्वी यादव की मौजूदगी में शुक्रवार को राजद की सदस्यता ली थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
Leave a Reply