अपनी मम्मी के नक्शे कदम पर तैमूर, योगा और स्ट्रेचिंग करते आए नजर

अपनी मम्मी के नक्शे कदम पर तैमूर, योगा और स्ट्रेचिंग करते आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। साथ ही बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें और वीडियो को भी अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर उन्होंने शेयर की है। जिसे देखकर हर कोई तैमूर पर प्यार बरसा रहा है।

अपनी मम्मी के नक्शे कदम पर तैमूर, योगा और स्ट्रेचिंग करते आए नजर

तस्वीर में तैमूर योगा मेट पर लेटे हैं और स्ट्रेचिंग करते दिखाई दे रहे हैं। जिसको देखने के बाद लोगों का कहना है कि तैमूर अपनी मम्मी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और अभी से योगा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अवॉर्ड समारोह में पिता को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े बाबिल, वीडिया हुआ वायरल

तैमूर की इस क्यूटनेस को देखने के बाद करीना अपनी हंसी रोक नहीं पाती है। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “योगा के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग… आपको कभी पता नहीं चलेगा।”

तैमूर की तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। तैमूर की बुआ सबा अली खान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “ढ़ेर सारा प्यार, सुरक्षित रहो, मेरी जान टिम।” इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं, करीना की कजिन और तैमूर की मौसी रिद्धिमा ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया।

ये भी पढ़ें: जिम लुक में स्टेज पर पहुंचीं और डांस करने लगीं सारा अली खान, देखें वीडियो

मालूम हो कि हाल ही में करीना ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन इसबार उनके दूसरे बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है। क्योंकि करीना और सैफ ने डिसाइड किया है कि वह अपने छोटे बेटे को मीडिया से दूर रखेंगे। उन्होंने तय किया है कि वो इस बार बच्चे का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाएंगे। बात करें उनके काम की तो करीना जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके ऑपोजिट आमिर खान होंगे।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.