काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का टीजर रिलीज, रेणुका शहाणे ने किया है निर्देशन

काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का टीजर रिलीज, रेणुका शहाणे ने किया है निर्देशन

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपनी आने वाली फिल्म ‘त्रिभंगा’ का टीजर रिलीज हो गया है। उन्होंने ट्विटर पर टीजर शेयर किया है। काजोल टीजर में अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर के साथ ही काजोल ने 15 जनवरी को मूवी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की भी जानकारी दी है।

अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म ‘त्रिभंगा’ की कहानी जानीमानी अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन भी रेणुका ही कर रही हैं। काजोल के अलावा इस फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म है।

ये भी पढ़ें: 21 वीं सदी की 100 सबसे बड़ी फिल्में: क्या आपने उन्हें देखा है?

फिल्म ‘त्रिभंगा’ को लेकर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें एक परिवार की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। तीनों महिलाओं के अपने-अपने सपने हैं और लाइफ को जीने का ढंग भी।

लेकिन तीनों महिलाएं अलग-अलग पीढ़ी की हैं। ऐसे में उनके बीच कुछ मतभेद भी होते हैं। इस फिल्म की कहानी इन्हीं विरोधाभासों के बीच घूमती रहती है। देखा जाए तो लंबे समय बाद काजोल किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर ऐसे में उनके प्रशंसकों के बीच भी काफी उत्साह है। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

खबरों के अनुसार, ‘त्रिभंगा’ की शूटिंग पूरी तरह से मुंबई में ही हुई है। एक छोटी मराठी फिल्म के तौर पर इसे शुरुआत में बनाया जा रहा था, लेकिन आगे चलकर इसे हिंदी मूवी के रूप में बनाने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती 2021 में कर सकती हैं वापसी, एक्ट्रेस के करीबी डायरेक्टर ने कही ये बात

रेणुका शहाणे की ओर से इस फिल्म का ऐलान 2018 में किया गया था। उसी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैसला किया गया। फिर शूटिंग शुरू हुई। इस फिल्म के नाम को लेकर एक रोचक तथ्य यह है कि ‘त्रिभंगा’ ओडिसी डांस का एक पोज होता है। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, त्रिभंगा के जरिए तीन महिलाओं को दर्शाने का काम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.