कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया लोगों की मदद का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। ऐसे समय में जब लग रहा है कि देश में कोई सरकार नहीं है और लोग ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड और दवाओं के लिए दर-दर भटक रहे हैं तक कई लोग सिलेब्स से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
कई सिलेब्स मदद को आए हैं और अपने स्तर पर हेल्प कर रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में रिया चक्रवर्ती भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि सहायता ही, सहायता है, चाहे वह छोटी हो या बड़ी हो।

ये भी पढ़ें: ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज, सलमान का दमदार डायलॉग- अभी तो सिर्फ तीन इंच घुसाया है…
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “बुरा समय लोगों को जोड़ता है, जिनकी सहायता कर सकते हैं। आप अवश्य करें, चाहे छोटी हो या बड़ी, मदद, मदद होती है। आप मुझे डायरेक्ट मैसेज भी भेज सकते हैं। अगर मैं आपकी किसी तरह सहायता कर सकती हूं तो मैं पूरा प्रयास करूंगी। सभी ध्यान रखें। सभी को भगवान शक्ति दें।”

उल्लेखनीय है कि अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया लगातार सोशल मीडिया से दूर हैं। अपने ऊपर लगे ड्रग्स आरोपों के बाद जेल भी जा चुकी हैं। उनपर अबेटमेंट ऑफ सुसाइड का भी मामला दर्ज किया गया है।
वह जल्द फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। जाफरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेल में बिताए हुए समय का रिया चक्रवर्ती पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यह रिया के लिए बहुत बुरा साल था।
प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!
Leave a Reply