ऑटो रिक्शा चालक का निस्वार्थ सेवा, कोरोना मरीजों को फ्री में पहुंचा रहें हॉस्पिटल

ऑटो रिक्शा चालक का निस्वार्थ सेवा, कोरोना मरीजों को फ्री में पहुंचा रहें हॉस्पिटल

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों से हर कोई डरा हुआ है। लेकिन ऐसे माहौल में भी कई सुकून देने वाली खबर भी सामने आ रही है। झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटो रिक्शा चालक ने कोरोना मरीजों की निस्वार्थ सेवा कर रहे है।

आज के समय में जहां अपने भी साथ छोड़ दे रहे हैं वहीं इन्होंने कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों को फ्री में अस्पताल ले जाते हैं। ऑटो रिक्शा ड्राइवर का नाम रवि है। रवि बताते हैं कि वह 15 अप्रैल से लोगों की मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चुनाव बिता भी नहीं पश्चिम बंगाल में ‘ट्रिपल म्यूटेंट’ की दस्तक, भारी तबाही के आसार

उन्होंने बताया कि एक दिन किसी ऑटो ड्राइवर ने एक जरूरतमंद महिला को रिम्स ले जाने से मना कर दिया था। उस रोज ही उस महिला को उन्होंने अस्पताल पहुंचाया। और उसी दिन से ही वे लोगों की मदद करने का सोच लिए।

उन्होंने यह भी बताया कि उनका फोन नंबर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिस भी कोरोना मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत है, और कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा तो वह व्यक्ति उन्हें संपर्क कर सकता है।

ये भी पढ़ें: चुनाव बिता भी नहीं पश्चिम बंगाल में ‘ट्रिपल म्यूटेंट’ की दस्तक, भारी तबाही के आसार

बात करें झारखंड कि तो झारखंड में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 7595 नए मामले सामने आएं हैं जबकि 106 लोगों की जानें चली गई। जिसके कारण प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन लागू है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.