पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू, कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू, कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका

पंजाब निकाय चुनाव के लिए रविवार को पड़े वोटों की गिनती आज की जा रही है। इस बार दो प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी (आप) भी सियासी मैदान में है।

2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। कुल 9 हजार 222 प्रत्याशियों ने इस बार चुनाव में हिस्सा लिया है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रहा है परिणाम साफ होते जा रहे हैं। कांग्रेस का दबदबा अब तक आए परिणामों में देखा जा सकता है जबकि भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होता दिख रहा है।

कांग्रेस को पठानकोट के सुजानपुर में 8, बीजेपी को 6 और एक आजाद उम्मीदवार जीते हैं। सुजानपुर के वार्ड नंबर 12 के आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र मिन्हास ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: तख्तापलट के बाद म्यांमार में अभी कैसे हैं हालात

पठानकोट से भी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां सुजानपुर नगर काउंसिल में कुल 15 वार्ड हैं जिसमें से 6 पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस, एक पर निर्दलीय ने कब्जा किया है।

अगर पटियाला जिले की बात करें तो यहां पतरां नगर काउंसिल में कांग्रेस ने 6 वार्डों में जीत दर्ज की है। 3 अकाली दल और 4 निर्दलीयों के खाते में गया है। जबकि नाभा में दो वार्ड पर अकाली, एक पर निर्दलीय और तीन वार्ड पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

फाजिल्का से भी रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 और 11 से जीत हासिल की है। वहीं, वार्ड नंबर 1 आम आदमी पार्टी और वार्ड नंबर 6 और 12 अकाली दल के खाते में गई है।

गढ़शंकर नगर परिषद के 13 वार्डों के नतीजे अब सामने आए हैं। 13 वार्डों में से 10 वार्ड पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है जबकि 3 वार्ड पर कांग्रेस ने कब्जा किया है।

अगरअमृतसर जिले के नतीजों की बात की जाए तो राईया में 12 वार्ड कांग्रेस के खाते में गई है जबकि एक वार्ड में टाई हो गया हुआ। जंडियाला में 6 सीटों पर कांग्रेस और 5 वार्ड में अकाली दल जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा से पहले कांग्रेस सरकार संकट में, ए. जॉन कुमार ने दिया इस्तीफा

अजनाला में 8 वार्ड पर अकाली दल और कांग्रेस ने 7 पर जीत दर्ज की। वहीं, मजीठा में अकाली दल के खाते में 10 सीटें, कांग्रेस के खाते में 2 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। रमदास नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। यहां 8 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अकाली दल ने जीत दर्ज की।

उसी तरह से होशियारपुर के 10 वार्डों के नतीजे सामने आए हैं जिसमें से 7 पर कांग्रेस, 2 पर निर्दलीय उम्मीदवार, एक पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी जीता है। वहीं फरीदकोट के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर विजयी हुईं।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में कोरोना विस्फोट, 103 लोग पॉजिटिव, पार्टियों में हुए थे शामिल

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को पंजाब के 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे। जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं। जबकि, 8 नगर निगम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव में कुल 9 हजार 222 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें से 2 हजार 832 उम्मीदवार निर्दलीय, 2 हजार 37 कांग्रेस, 1 हजार 606 आम आदमी पार्टी, 1 हजार 569 शिरोमणि अकाली दल और 1 हजार 3 भाजपा के उम्मीदवार शामिल थे।

राज्य की आठ नगर निगमों में अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा का नाम शामिल है। महत्त्वपूर्ण बात है कि ग्राम पंचायत के चुनावों में पार्टी चिह्न शामिल नहीं होते हैं। यहां सियासी दल या स्थानीय नेता पैनल तय करते हैं। प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 145 रिटर्निंग अधिकारी और 145 असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.