गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर फहराया तिरंगा

भारत आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मंगलवार यानी 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस गणतंत्र दिवस फीका-फीका सा रहा। कार्यक्रम भी इस बार कम रखे गए हैं। इसके अलावा गणतंत्र परेड भी इस बार छोटी है।

कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके कारण इस बार कोई मुख्य अतिथि भी नहीं है। परेड देखने भी नहीं के बराबर लोग पहुंचे हैं। परेड देखने के लिए हर साल की तरह इस बार 15 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया देश को संबोधित, किया किसानों और जवानों का जिक्र

इसके अलावा इस बार सेना और नेवी के जवानों की संख्या भी कम कर दी गई है। हालांकि, दो चीजें नई हुई हैं। राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किया गया है जो यहां पर उड़ान भरेगा। वहीं परेड में भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे होने पर बांग्लादेश की तीनों सेनाएं भी शामिल हैं। तीनों सेनाओं का टैंक परेड की पहली 10 कतारों में है, जो परेड को लीड कर रहा है।

72वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसबार भी एक अलग अंदाज में नजर आए। हर साल गणतंत्र दिवस पर मोदी अलग तरह की पगड़ी पहने नजर आते हैं। इस बार उन्‍होंने गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी पहनी है। बताया जा रहा है कि जामनगर के शाही परिवार की तरफ से ऐसी पगड़ी उन्‍हें तोहफे में दी गई थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए पुलिस ने खड़ी की रातो-रात दीवार, किसानों ने तोड़ी

पिछले साल प्रधानमंत्री ने ‘बंधनी’ पगड़ी पहनी थी। वो 2015 से लेकर अबतक हर साल गणतंत्र दिवस पर खास तरह की पगड़‍ियां पहने नजर आए। गौरतलब है कि इस बार देशभर के किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाला है। गई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच छड़प की भी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.