कृषि कानून को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर सोमवार को जमलकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश बिजनौर में एक किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने, “आप ने अब तक खूब भाषण और शायरी सुनी। मैं यहां भाषण देने नहीं, बातचीत करने आई हूं। आप हमे बनाते हैं। हमें खड़े करने वाले भी आप हैं। हमारे और आप के बीच भरोसे का रिश्ता है।”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मोदी जी को दो बार क्यों जिताया? इसलिए कि आपके लिए काम करेंगे। पहला चुनाव हुआ। रोजगार को बात हुई। व्यापारी को बढ़ाने की बात हुई। फिर अगला चुनाव आया, किसान और बेरोजगारी की बात की। आय दुगुना करेंगे। असलियत यह है कि उनके राज में कुछ नहीं हुआ। कमाई दुगुनी हुई? गन्ने का दाम बढ़ाया? यूपी के किसान का बकाया 10 हजार करोड़ है।”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, हम दो, हमारे दो सुन लो, हम कभी भी CAA को लागू नहीं होने देंगे
उन्होंने इसके आगे कहा, “ये ऐसे PM है कि आपका बकाया पूरा नहीं किया। अपने भ्रमण के लिए दो हवाई जहाज खरीदे। 16 हजार करोड़ जहाज की कीमत है। जबकि 15 हजार करोड़ में देश के पूरे किसान का गन्ना किसान का पैसा लौटा सकते थे। 20 हजार करोड़ का संसद भवन है। किसान के लिए 15 हजार करोड़ नहीं।”
उन्होंने ने कहा, “यही सरकार की नीयत है।जो भगवान का सौदा करता है। इन्सान की कीमत क्या जाने। जो गन्ने की कीमत नहीं दे सकता, वो जान की कीमत क्या जाने। सर्दी से किसान गर्मी की तैयारी कर रहे हैं। मान लेते है कानून किसानों की भलाई के लिए पर किसान मानने को तैयार नहीं। तो वापस क्यों नहीं ले लेते। क्या जबरदस्ती भलाई करेंगे।”
“भगवान का सौदा करता है
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 15, 2021
इंसान की क़ीमत क्या जाने
जो “गन्ने”की क़ीमत दे न सका
वो ‘जान’ की क़ीमत क्या जाने”
किसान पंचायत, चाँदपुर बिजनौर pic.twitter.com/C4w2znpOwf
कांग्रेस महासचिव ने किसान पंचायत में कहा, “जिन्होंने आपको सत्ता दी उनका आदर कीजिए।…उनको अपमानित मत कीजिए। नेता अहंकारी हो जाता है। बार-बार हुआ है अहंकारी होता है तो देशवासी उसको सबक सिखाता है। वो शर्मिंदा होता है। तब समझता है उसका धर्म क्या था तब समझ आता है। जनता को सबसे पहले रखे। माया में से निकले और उनके समझ में आए इनका धर्म क्या है।”
ये भी पढ़ें: बिप्लब देब का दावा, अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में बनाना चाहते हैं BJP की सरकार

फिर उन्होंने कहा, “सात साल में जो वादे किया पूरा नहीं किया। सिर्फ पूंजीपति मित्रो की मदद की। लगता नहीं आपकी मदद करेंगे। मुझे उम्मीद है आप अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे…हम साथ हैं।कार्यकर्ता साथ है। मैं साथ हैं। मेरा भाई राहुल गांधी साथ है। मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी। मेरी जान, मेरा धर्म आप हैं।”
उन्होंने किसानों से कहा, “पहले कानून से जमाखोरी की पूरी अनुमति दे दी है। दूसरा कानून प्राइवेट मंडी….खरबपतियों की मंडियां खुलेगी। सरकारी मंडी में आपसे टैक्स…प्राइवेट में टैक्स नहीं। प्राइवेट मंडी जाएंगे…सरकारी मंडी धीरे-धीरे बंद। न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता था सरकारी में। वो मिलना बंद हो जाएगा।”
LIVE: Smt. @PriyankaGandhi addresses Kisan Panchayat in Bijnor, UP. https://t.co/eCk4AaUyDQ
— NSUI (@nsui) February 15, 2021
ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे: ‘लव जिहाद’ के नाम पर रेस्तरां में तोड़-फोड़, पूर्व BJP विधायक समेत 17 गिरफ्तार
उन्होंने कहा, “खरबपतियों की मनमर्जी चलेगी। तीसरे कानून में ठेके पर किसानी की बात…खरबपति आ सकता है आपके गांव में आप 10-15 किसान हो। गन्ना उगाया…बेचने गए याद दिलाया कि 500 रुपये में खरीदेंगे। उस वक्त वो मना कर दे…सबसे बड़ा जुल्म है कि कॉन्टैक्ट कर लिया…वो कहता है अब नहीं लेंगे तो आपकी कोई सुनवाई नहीं होगी। अदालत नहीं जा सकते।” उन्होंने चेताया कि जो अब तक बिके नहीं उसे भाजपा सरकार बेच डालेंगी।
Leave a Reply