आज के तनावभरी जीवन के कारण लोगों में मानसिक समस्याएं तेजी से हो रही हैं। आर्थिक, सामाजिक और कामकाज के तनाव के कारण होने के कारण मानसिक स्थिति में बदलाव होना लाजिमी है। लेकिन यह अधिक बढ़ जाए तो समय रहते इनके लक्षणों की पहचानकर गंभीर समस्या की चपेट में आने से बचा जा सकता है। क्योंकि मानसिक समस्याएं और प्रेशर के कारण नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या के शिकार हो सकते हैं।
नर्वस ब्रेकडाउन एक ऐसी समस्या है जिसमें मरीज का मानसिक संतुलन गड़बड़ हो जाता है। धीरे-धीरे व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलता है। नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, इसे एक गंभीर स्थिति माना जाता है। आइए जानते हैं नर्वस ब्रेकडाउन के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में विस्तार से।

नर्वस ब्रेकडाउन के लक्षण
दिल्ली के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, इस समस्या में स्ट्रेस का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से आपको कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या में मरीज का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और इसकी वजह से इंसान अवसाद ग्रस्त होता है।
ये भी पढ़ें: लोअर बैक पेन से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
नर्वस ब्रेकडाउन मुख्य लक्षण
- पैनिक अटैक।
- एकाग्रता की कमी।
- रात में नींद न आना।
- अकेले होने पर रोना।
- मन में गलत विचार आना।
- मूड या व्यवहार में बदलाव या मूड स्विंग।
- अवसाद की समस्या की गंभीर स्थिति।
- बहुत ज्यादा थकान और तनाव।
- दिमाग में कुछ न कुछ चलते रहना।
- किसी भी काम में मन न लगना।
- घबराहट और बेचैनी का बढ़ना।

नर्वस ब्रेकडाउन के कारण
नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या तब होती है जब व्यक्ति बहुत ज्यादा दुःख और परेशानी में होता है। कहने में मतलब ये है कि जब कोई व्यक्ति तनाव और चिंता के कारण लंबे समय तक दुःख या अवसाद में रहता है तो इसकी वजह से कुछ समय बाद ऐसी स्थिति बन जाती है जिसमें मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे व्यक्ति में एक्यूट स्ट्रेस डिसऑर्डर की स्थिति बन जाती है और इसकी वजह से इंसान गंभीर समस्या की चपेट में आ जाता है।
ये भी पढ़ें: गॉसिप करने से क्या वाकई में तनाव कम होता है? क्या कहते हैं एक्सपर्ट!
नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या ज्यादातर किसी अपने के खोने की वजह से पहुंचे आघात, आर्थिक समस्या, परीक्षा में फेल होने पर या किसी बीमारी की वजह से हो सकती है। आज के समय में यह समस्या ब्रेकअप के कारण भी लोगों में देखने को मिलती है।
समस्या से बचाव और इलाज
नर्वस ब्रेकडाउन की समस्या कुछ लोगों को अचानक होती है और कुछ लोगों में यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती है। इससे बचने के लिए सबसे पहले मनोचिकित्सक से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल का पालन करें। जान-पहचान वाले लोगों ने बात करें और जेहनी दबाव से बचें। सुबह-सुबह योगा करें। मोर्निंग वॉक पर जाएं। मन को शांत करने के लिए संगीत सुने। खुद को इंगेज रखें।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply