बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए वह इन दिनों मुंबई से दूर अपने घर मुक्तेश्वर चली गई हैं। नीना को अपने शहर उत्तराखंड से बेहद प्यार है।
अक्सर नीना गुप्ता अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो अपने लाइफ से जुड़ी कई मोमेंट को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। यही वजह है कि उनके फैन्स उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना के बिगड़ते हालात पर कुणाल खेमू ने गाया इमोशनल गाना, छलके आंसू
उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में बताया था, “जैसी ही मुंबई में लॉकडाउन की घोषणा की गई। मैं अपने होमटाउन मुक्तेश्वर आ गई। यहां मुझे काफी अच्छा लगता है। खास बात ये है कि धूप में कपड़े सूखते देख और ये माहौल मुझे पसंद है। इससे घर, घर की तरह लगता है।

अब नीना गुप्ता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीना ढपली पकड़ गाना गाती नजर आ रही हैं। वो ‘बाकी भी कट जाएग’ गाना नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा बाकी भी कट जाएगी फ्रेंड्स।
ये भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने बयां किया दर्द, कहा- नॉन रोमांटिक होने का मुझे भुगतना पड़ा खामियाजा
इस वीडियो पर नीना के फ्रेंड्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले 61 वर्षीय नीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेती दिखी थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि सबसे पहले उत्तराखंड को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां के मेडिकल काफी साफ-सुथरे हैं। उन्होंने साथ में डॉक्टर और नर्स का भी धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि नीना गुप्ता ने बहुत दिनों बाद फिल्म ‘बधाई हो’ से बॉलीवुड में शानदार वापसी की थी। फिल्म में वो आयुष्मान खुराना की माँ के रोल में थीं। वहीं, यह खबर भी आ रही है कि वे अब ‘सरदार का ग्रैंडसन’ फिल्म को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे।
प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!
Leave a Reply