साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की खूबसूरती और मासुमियत से हर कोई खींचा चला आता है। हाल ही में उन्हें सर्च इंजिन गूगल ने नेशनल क्रश ( National Crush Of India 2020 Female ) घोषित किया था। अब वो जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले रश्मिका का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है।

राश्मिका मशहूर रैपर बादशाह के म्यूजिक वीडियो ‘टॉप टकर’ में काम की हैं। बादशाह का यह गाना 12 फरवरी यानी की आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाना रिलीज के 2 घंटे के अंदर ही इसने तहलका मचा दिया है। दो घंटे के अंदर ही इस गाने को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘गणपत’ का फर्स्ट लुक आया सामने, टाइगर श्रॉफ की लीडिंग लेडी कृति का दिखा धाकड़ अवतार
दर्शक इस गाने की कमेंट्स के जरिए। खूब तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यही नहीं आलम तो ये है कि गाना रिलीज होते ही टॉप ट्रेंड में है। गाने में रश्मिका हद फंकी लुक में नजर आ रही हैं। बात करें रैपर बादशाह की तो वो हमेशा की तरह स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। गाने में बादशाह और रश्मिका के अलावा युवराज शंकर राजा भी हैं।
ये भी पढ़ें: लोग क्यों कहते थे प्लास्टिक चोपड़ा! सलमान समेत कई के राज अपनी किताब में एक्ट्रेस ने खोले
राश्मिका और बादशाह के इस म्यूजिक वीडियो को यशराज बैनर के तले बनाया गया है। यूट्यूब पर भी यशराज फिल्म्स चैनल से ही इसे अपलोड किया गया है। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो का धांसू टीजर रिलीज हुआ था और गाने की तरह ही इसके टीजर को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। टीजर में राश्मिका की मात्र एक ही झलक दिखाई दी थी, फिर भी चारों तरफ इसके टीजर को खूब पसंद किया गया था। अब वीडियो रिलीज होने के बाद दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो, पढ़ी भावुक कविता
बात करें रश्मिका की तो उन्हें सबसे अधिक नाम और शोहरत फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में मिली। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा थे। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद दोनों ने ‘डियर कामरेड’ में काम किया।
फैंस इन दोनों को खूब पसंद करते हैं। फैंस को इन दोनों की फिल्मों का इंतज़ार होता है। फिलहाल रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ की रिलीज होने का इंतज़ार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं।
Leave a Reply