दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को 5 महीने से नहीं मिला वेतन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को 5 महीने से नहीं मिला वेतन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों और निगम के दूसरे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। क्योंकि उन्हें 5 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। ये लोग बीते बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को आईटीआई चौक के पास निगम के कर्मचारी इकट्ठा होकर खाली बर्तन बजा कर अपना विरोध जताया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी के हत्‍यारे नाथूराम गोड्से के नाम पर हिंदू महासभा ने खोला स्‍टडी सेंटर

निगम के कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है पिछले 6 साल से लगातार उनके साथ ऐसा हो रहा है। बीच-बीच में कई-कई महीने तक उनकी सैलरी रोक ली जाती है जब प्रदर्शन करते हैं तब उनकी सैलरी दी जाती है। उनका यह भी कहना है कि निगम के कुछ कर्मचारी जवानी से बुढ़ापे तक पहुंच गए लेकिन उन्हें परमानेंट नहीं किया गया। उनका कहना है कि उनका एरियर बाकी है।

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में ही नहीं बल्कि दिल्ली में अलग-अलग जगह पर भी निगम के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उसमें नगर निगम के स्वास्थ्य, सफाई आदि अलग-अलग विभाग के कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दिल्ली की जनता भी परेशान है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, CJI ने कहा- सरकार कृषि कानून रोकें वरना हम खुद रोक देंगे

बता दें यह हड़ताल उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी तीनो निगमों में जारी है। संयुक्त समूह कन्फेडरेशन आफ एमसीडी एम्प्लाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने बीते गुरुवार को कहा था, “हड़ताल की हमने पहले ही तीनों निगमों और मुख्यमंत्री कार्यालय में नोटिस दे दिया था। इसके बाद भी मुद्दा हल नहीं हुआ है। निगम के कर्मी पांच-पांच माह से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। जब वेतन मिलना ही नहीं हैं तो फिर काम क्यों कराया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा था कि तीनों निगम की विभिन्न विभागों की 21 से ज्यादा यूनियन हड़ताल के समर्थन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.