बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बीते रविवार अभिनेत्री करीना कपूर के घर पहुंचे। लेकिन जैसे ही दोनों करीना के बिल्डिंग के गेट के पास पहुंचे और गाड़ी से उतरे वैसे ही मीडिया वालों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। जिसके चलते अर्जुन मीडिया वालों पर नाराज हो गए।
दरअसल, करीना 21 फरवरी को दूसरी बार माँ बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। ऐसे में उनके घर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों का आना-जाना लगा हुआ है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी करीना से मिलने उनके घर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी ने किया खुलासा, बचपन में अधेड़ आदमी ने किया था सेक्शुअल हैरास
लेकिन जैसे ही दोनों कार से उतरे, मीडिया वाले उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। इतना ही नहीं कुछ पैपरात्जी अचानक बिल्डिंग की दीवार पर चढ़ने लगे। गेट कीपर के मना करने के बावजूद जब वे लोग बात मानते ये हुए नहीं दिखे तब अर्जुन ने पैपरात्जी से कहा की ये गलत है।

इस वाकया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन पैपरात्जी कह रहे हैं, “थोड़ा तमीज रखो, ये गलत है। वो रिक्वेस्ट कर रहा है न आपसे, उसे तो सुनो। ये गलत है, दीवार पर मत चढ़ो…। हालांकि, इसपर भी वे लोग नहीं माने तो अर्जुन गेट के पास आकर कैमरामैन से कहते नजर हैं, “इधर आओ.. इधर आओ.. ओ लाल शर्ट वाले, क्यों डर कर भाग रहे हो।”
ये भी पढ़ें: ग्लोडन ग्लोब अवॉर्ड्स में ‘द क्राउन’ और ‘शिट्स क्रीक’ का जलवा, देंखे पूरी लिस्ट
इसी बीच मलाइका चुपचाप वहां से अंदर चली गईं। इसके बाद अर्जुन का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें अर्जुन कहते दिख रहे हैं कि मेरा भी इमोशन थोड़ा ज्यादा हो गया, पर आप ध्यान रखो। अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अर्जुन कपूर के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Leave a Reply