हनी सिंह की हुई वापसी, ‘FIRST KISS’ गाना आते ही 18 करोड़ लोगों ने देखा

हनी सिंह की हुई वापसी, ‘FIRST KISS’ गाना आते ही 18 करोड़ लोगों ने देखा

नई दिल्ली: मशहूर रैपर हनी सिंह की एक बार फिर से वापसी हो गई है। उनका नया गाना ‘फर्स्ट किस’ रिलीज हो गया है। उनके रैप का हर कोई दीवाना है। और एक बार फिर से लंबे समय के बाद हनी सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ इप्सिता मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

यह गाना टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो को सोशल मीडिया पर 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और एक लाख से ज्यादा कमेंट्स कर चुके हैं। हनी सिंह एक बार फिर अपने चाहने वालों के दिलों पर छा गए हैं।

बात करें गाने की तो इस गाने को लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा के साथ मिलकर हनी सिंह ने लिखा है। इससे पहले हनी सिंह का सोशल मीडिया पर फिल्म ‘छलांग’ का गाना ‘केर नी करदा’ जमकर वायरल हुआ था। जिसमें राजकुमार राव के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.