किसानों का भूख हड़ताल शुरू, दिल्ली के आसपास के कई हाईवे जाम

किसानों का भूख हड़ताल शुरू, दिल्ली के आसपास के कई हाईवे जाम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तरफ से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों का धरना जारी है। किसान संगठनों ने अपने इस आंदोलन को और अधित तेज कर दिया है। किसान सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए आज सोमवार सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह हड़ताल शाम 5 बजे तक चलेगा।

किसान आंदोलन देखते हुए आज सिंघु, औचंदी, पियाउ मनियारी, मंगेश बॉर्डर पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। किसानों का जमावड़ा दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले समय में भी इसके और बढ़ने की संभावना है। पंजाब के किसानों का ट्रैक्टर और ट्रॉलियों पर बैठकर दिल्ली आने का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- क्षत्रियों को पैदा करना चाहिए अधिक संख्या में बच्चे

इस बीच किसान संघों का एक बड़ा जत्था राजस्थान से भी दिल्ली की तरफ निकल चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में किसान और एक्टिविस्ट हैं। दिल्ली में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए दिल्ली-जयपुर राज्य-मार्ग पर हरियाणा और राजस्थान के बीच की सीमा को सील कर दिया गया है।

एक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया, “हम दिल्ली जा रहे थे हमें हरियाणा पुलिस ने रोका, किसान संगठन जब बुलाएंगे तो हम नाकों को तोड़कर दिल्ली बॉर्डर पर जाएंगे। 500 ट्रैक्टर-ट्राली आ रहे हैं।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किसानों के समर्थन में उपवास की बात कही है।

उन्होंने ट्वीटकर लिखा, “उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।”

ये भी पढ़ें: नागरिकों की सक्रिय संस्था ‘सिटीजन्स फोरम’ की सामान्य सभा बैठक पटना में सम्पन्न

आपको बता दें कि किसानों को प्रदर्शन स्थल से हटाने के लिए डाले गए अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 16 दिसंबर को सुनवाई करेगा। इस मामले पर चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे की बेंच में सुनवाई करेंगा। अर्जी लगाने वाले लॉ स्टूडेंट ऋषभ शर्मा की दलील है कि किसान आंदोलन के चलते सड़कें जाम होने से लोगों को यातायाता में परेशान हो रही है। साथ ही याचिकाकर्ता का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन से कोरोना संक्रमण बढ़ने का भी खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.