प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- क्षत्रियों को पैदा करना चाहिए अधिक संख्या में बच्चे

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- क्षत्रियों को पैदा करना चाहिए अधिक संख्या में बच्चे

भोपाल: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों घिरी रहती हैं। अब एक दफा फिर उन्होंने ऐसे ही बयान दिए हैं जिसको लेकर वो चर्चा में हैं। भोपाल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि यह उन लोगों पर लागू होना चाहिए जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं, राष्ट्र की रक्षा क्षत्रिय करते हैं, उन्हें अधिक संख्या में बच्चे पैदा करना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ घंटे पहले ही सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा, “भारत में किसी को कितने बच्चे हों, यह खुद पति-पत्नी को तय करना है और सरकार नागरिकों पर जबर्दस्ती नहीं करेगी कि वो निश्चित संख्या में ही बच्चे पैदा करे।”

दरअसल, भोपाल से सटे सीहोर में एक कार्यक्रम था। जिसमें साध्वी प्रज्ञा शामिल हुई। उस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है, “क्षत्रिय हमेशा राष्ट्र की रक्षा करता है। अपनी संतानों को अधिक पैदा करें। क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों पर लागू हो, जिन्हें राष्ट्र घात के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।”

ये भी पढ़ें: AAP नेता राघव चड्ढा समेत 9 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

इसके बाद साध्‍वी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाते हुए हमला बोला है। साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा, “ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। पश्चिम बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं। देशभक्त ये कभी नहीं होने देंगे। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा।” इस दौरान साध्‍वी प्रज्ञा ने ममता बनर्जी को पागल त‍क कह दिया।

साध्‍वी प्रज्ञा ने किसान आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने किसानों को लेकर कहा, “किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग शामिल हैं। आंदोलन में किसानों के भेष में वामपंथी और कांग्रेसी हैं। किसानों के भेष में दूसरे लोग आकर वहां भ्रम फैला रहे हैं। लोगों को यह बात समझने की जरूरत है।”

ये भी पढ़ें: TRP स्कैम मामले में रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार

इतना ही में साध्वी नहीं रुकी। उन्होंने बीजेपी सांसद व कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा, “जो देश को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी तक कहते हैं, वे क्षत्रिय नहीं होते। जब वे भगवा का अपमान करते हैं तो मतलब वे हिंदुत्व का अपमान करते हैं। ऐसा बोलने वाले को राजा नहीं कहना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.