दिल्ली बॉर्डर के करीब पहुंचे किसान, आज से UP के किसान भी होंगे आंदोलन में शामिल

दिल्ली बॉर्डर के करीब पहुंचे किसान, आज से UP के किसान भी होंगे आंदोलन में शामिल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज शुक्रवार को भी जारी है। भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की हुई है। लेकिन किसान अब दिल्ली के करीब तक पहुंच चुके हैं। किसानों ने रातभर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा जमाए रखा और अब शुक्रवार सुबह से ही नारेबाजी कर रहे हैं।

पंजाब से गुरुवार को चले किसानों का पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस के साथ संघर्ष हुआ। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भी हालात तनावपूर्ण रहे। कल कई जगहों पर झड़प भी हुए। कई किसानों की गिरफ्तारी भी हुई। किसानों का दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर भी जमावड़ा लगने का आसार है। लिहाजा दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर को सील कर दिया है, ताकि किसानों को दिल्ली आने से रोका जा सके। यहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

ये भी पढ़ें: गुजरात: कोविड हॉस्पिटल में लगी आग, 5 कोरोना मरीजों की मौत

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के किसानों ने भी अब एलान किया है कि वे आज सड़कों पर उतरेंगे और कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के किसान शुक्रवार, 27 नवम्बर को सड़कों पर उतरेंगे और प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा है किसान अपने ट्रैक्टर के साथ, खाने-पीने का सामान लेकर हाईवे पर पहुंचेंगे। उन्होंने मांग किया कि सरकार ने जो तीन किसान विरोधी कानून लेकर आई है उसे वापस ले। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार एमएसपी को कानूनी तौर पर लिगल बनाया जाए। उसे लिखित में सरकार दे। वरना किसान आंदोलन जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: किसान कई दिनों का राशन लेकर दिल्ली के तरफ निकले, बॉर्डर पर पुलिसबल तैनात

खबरों के मुताबिक, किसानों के एक समूह ने सिंघु बॉर्डर पार कर लिया है जहां भारी बैरिकेडिंग की गई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सीमा पर जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग कर रखी है पर किसान जहां-जहां की बैरिकेडिंग हटा सकते हैं, उसे हटाकर आगे बढ़ रहे हैं। किसानों के दो संगठन समयुक्त किसान मोर्चा और किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी ने कहा है कि दिल्ली की सीमा पर शुक्रवार की शाम तक लगभग 50 हजार किसान खड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.