इमरान हाशमी का म्यूजिक वीडियो रिलीज, कुछ ही घंटों में 3 करोड़ के अधिक बार देखा गया

इमरान हाशमी का म्यूजिक वीडियो रिलीज, कुछ ही घंटों में 3 करोड़ के अधिक बार देखा गया

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का म्यूजिक वीडियो आज रिलीज हो गया। उनके इस नए रोमांटिक सॉन्ग का नाम है- ‘लुट गए’। इस गाने में इमरान के साथ युक्ति थरेजा नजर आ रही हैं।

इमरान ने हाल में अपने सोशल पर अपने एक नए म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया था, जो बुधवार को रिलीज हो गया।

इमरान का गाने में रोमांटिक अंदाज युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। संगीत भी काफी अच्छा है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर ही करीब तकरीबन चार करोड़ बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: ‘कितनी हसीं जिंदगी’ सॉन्ग पर मौनी रॉय ने आंखों से यूं किया इशारे, वीडियो वायरल

इमरान ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “जमकर प्यार करो या फिर बिलकुल भी नहीं। प्यार का क्या सही तरीका होता है वह लुट गए से पता चलता है। गाना रिलीज हो गया है। अभी सुनें।”

इमरान हाशमी का म्यूजिक वीडियो रिलीज, कुछ ही घंटों में 3 करोड़ के अधिक बार देखा गया

इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। तो वहीं तनिष्क बागची ने इस गाने का संगीत दिया है। इस गीत को मनोज मुंतसिर ने लिखा है। इसके अलावा राधिका राव और विनय सप्रू ने गाने को डायरेक्ट किया है। साथ ही बता दें यह पूरा गाना यूट्यूब और टी-सिरीज के आधिकारिक अकाउंट पर हैं।

ये भी पढ़ें: धनुष की फिल्म ‘कर्णन’ का फर्स्ट लुक जारी, जानें कब होगी रिलीज

इमरान हाशमी ने जब बताया था इस म्यूजिक वीडियो के बारे में तब से ही फैंस को इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। इमरान ने शुरू में गाने का पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “किसी के चले जाने के बाद भी प्यार जिंदा रहता है। 17 फरवरी को उस प्यार की कहानी को हम उजागर करेंगे जो मौत के बाद भी अपने प्रेम के एहसास को खत्म नहीं होने देती है।”

बात करें उनके आने वाली फिल्मों की तो इमरान जल्द ही फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे। इसके अलावा खबरों के मुताबिक, इमरान ‘टाइगर 3’ में विलेन का रोल निभा सकते हैं। उनकी इससे पहले की आखिरी फिल्म ‘वाय चीट इंडिया’ में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.