‘कितनी हसीं जिंदगी’ सॉन्ग पर मौनी रॉय ने आंखों से यूं किया इशारे, वीडियो वायरल

‘कितनी हसीं जिंदगी’ सॉन्ग पर मौनी रॉय ने आंखों से यूं किया इशारे, वीडियो वायरल

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह आंखों से इशारे करते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 18 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुका है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में मौनी रॉय ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। हर बार की तरह मौनी इसमें बहुत खूबसूरत लग रही है। इस वीडियो में मौनी अपनी आंखों से इशारे करती दिख रही हैं साथ ही अपने बालों से भी खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

मौनी रॉय (फोटो क्रेडिट- Instagram/@imouniroy)

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सॉन्ग बहुत पसंद आया और यह टॉप भी।” मौनी का यह अंदाज और उनका स्टाइल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। फैंस इस वीडियो में उनकी खूबसूरती और अदाकारी की खूब तारीफें कर रहे हैं।

हाल ही में मौनी ने अपनी पिंक बिकिनी में पोज देती हुई कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिसे फैंस ने खूब पंसद किया था। बात करें उनकी वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार मौनी ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को और किरदार को खूब पसंद किया गया था।

मौनी जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो मौनी रॉय ने टीवी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद कई सीरियल में नज़र आई। बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘गोल्ड’ से की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार थे। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.