सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार, चुनावी राज्यों में क्या हैं हालात?

सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार, चुनावी राज्यों में क्या हैं हालात?

भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 93,249 केस दर्ज हुए हैं जो अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.24 करोड़ हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के 1,03,844 नए मामले सामने आए हैं।

पिछले साल 16 सितंबर को कोरोना का सबसे अधिक केस 97,894 रिकॉर्ड किया गया था। ताजा आंकड़ा सामने आने के बाद, रविवार को कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1.25 करोड़ से अधिक हो गई। जिसमें एक्टिव केस 7 लाख से अधिक है।

एक तरफ जहां कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पांच राज्यों में चुनाव प्रचार हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की केंद्रीय टीमों को महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ भेजा जाए जहां स्थिति खराब हो गई है।

ये भी पढ़ें: कौन थे मौलाना वली रहमानी जिनके निधन पर हर कोई दे रहा श्रद्धांजली!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड -19 मामलों का दोगुना समय 115.4 दिन है। जहां तक मरने वालों का सवाल है तो रविवार को लगभग 490 लोगों की मौत हुई, जिसमें केवल महाराष्ट्र में 222 लोगों की मौत हुई।

सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार, चुनावी राज्यों में क्या हैं हालात?

आश्चर्यचकित करने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में लगातार संक्रमितों बढ़ने की खबरों में रिपोर्ट की जा रही पर उन राज्यों की कोई बात नहीं हो रही है जहां विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। इन राज्यों में जनता ही नहीं नेता भी खुलेआम नियमों की धजियां उड़ाते दिख रहे हैं।

अब तक सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में रिकॉर्ड किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 57 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 222 लोगों की मौत हुई है। जबकि राजधानी दिल्ली में बीते कुछ 24 घंटों में 1,300 एक्टिव मामले रिकॉर्ड किए गए।

ये भी पढ़ें: 24 घंटों में 93249 नए केस, BJP के स्वास्थ्य मंत्री बोले- मास्क लगाने की जरूरत नहीं

वहीं, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5250 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 32 संक्रमितों की मौत हो गई। कई राज्यों में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने 30 अप्रैल तक हर रविवार को लॉकडाउन का एलान किया है। वहीं नाईट कर्फ्यू भी लगाया गया है।

सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, संक्रमितों की संख्या 1 लाख पार, चुनावी राज्यों में क्या हैं हालात?

अब चुनाव वाले राज्यों को देख लेते हैं। असम में 617 एक्टिव मामले हैं। 2,28,670 कंफर्म केस हैं। वहीं यहां अब तक 2,15,597 मरीज ठीक हुए हुए हैं। जबकि 1,109 लोगों की मौत हुई है। असम के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में 5,93,615 कंफर्म केस हैं। 10,153 एक्टिव केस हैं। वहीं, यहां अब तक 5,73,118 मरीज ठीक हुए हुए हैं। जबकि 10,344 लोगों की अब तक मौत हुई है।

दक्षिण के चुनावी राज्यों की बात करें तो केरल में 11,35,234 कंफर्म मामले दर्ज किए हैं। जिसमें से 27,891 एक्टिव केस हैं। 11,02,359 मरीज रिक्वर होकर घर लौट गए हैं। वहीं, अब तक यहां 4,669 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: शशिकला का निधन, वह अभिनेत्री जिसने पर्सनल लाइफ में बहुत दु:ख झेले

तमिलनाडु में भी बुरे हालात हैं। यहां 8,88,807 कंफर्म मामले दर्ज हुए हैं। 21,958 यहां एक्टिव केस हैं। 8,65, 071 मरीज रिक्वर हुए हैं जबकि, 12,778 लोगों ने अब तक यहां जान गंवाई है। अगर पुदुचेरी के आंकड़ों की बात करें तो अभी यहां 42,359 कंफर्म मामले हैं। 1,592 एक्टिव केस दर्ज हुए हैं। 40,083 लोग अब तक ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि 684 लोगों की जान गई है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ‘ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.