कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, मई में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, मई में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक चल रही है। पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि मई में पार्टी संगठन के चुनाव हो सकते हैं। अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के अंदर बीते दिनों जमकर विवाद हुआ। पिछली बैठक में तय हुआ था कि पार्टी संगठन का चुनाव जल्द करवाया जाएगा।

राहुल गांधी के मई 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद से लगातार कांग्रेस नेताओं का एक गुट मांग करता रहा है कि फुल टाइम प्रेसिडेंट चुना जाए, जो एक्टिव रहे।

ये भी पढ़ें: बदरुद्दीन अजमल का आरोप, कहा- BJP फिर आई तो ढहा देगी 3500 मस्जिद, लिस्ट है तैयार

सुत्रों के मुताबिक, के.सी. वेणुगोपाल ने आज सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी का शेड्यूल पढ़ा। उन्होंने बताया कि मई महीने में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे।

खबरों के अनुसार, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि आंतरिक चुनाव के चलते पार्टी का ध्यान भटके।

सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवेदनहीनता और अहंकार की सभी हदें पार कर दी हैं। सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि इन कानूनों को सरकार ने जल्दबाजी में पास कर दिया।

ये भी पढ़ें: कपिल सिब्बल बोले- कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं, पार्टी में मतभेद

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों में हार के बाद 2019 में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

अपने इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने साफ कहा था कि वो अब इस पद पर नहीं आएंगे। उन्होंने प्रियंका गांधी के नाम को भी किनारे कर कहा था कि अब गांधी परिवार से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके बाद बीते दिसंबर महीने में पार्टी ने बड़ी बैठकें की थीं जिसमें देशभर में पार्टी संगठन में बड़े बदलाव किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.