बच्चे के उम्र के हिसाब से अलग-अलग तरह के बेबी फूड खिलाए जाते हैं। बच्चे के जन्म के 6 महीने के होने के बाद उन्हें बेबी फूड दिया जाता है। जो भी खाना बच्चों को दिया जाता है वो बहुत ही हेल्दी होता है। इसलिए आज हम लेकर आएं बेबी के लिए गाजर, पोहे और बादाम से बने हेल्दी फूड। इसे 6 महीने से लेकर 12 महीने से अधिक उम्र के बच्चे को यह बेबी फूड खिला सकते हैं।
पोहा के फायदे
शिशु का पेट बहुत छोटा होता है। इसलिए उन्हें भूख भी बहुत जल्दी लगती है। साथ ही शिशु का पाचन तंत्र ज्यादा मजबूत नहीं होता है। इसलिए बच्चों को पोहा दिया जाता है। क्योंकि पोहा आसानी से पच जाता है। और इससे बच्चे के पेट पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है।
पोहा में आयरन भरपूर होता है। और इसलिए बच्चों को रोजाना किसी-न-किसी रूप में पोहा खिलाना चाहिए। इससे बच्चे को आयरन की कमी या एनीमिया की शिकायत नहीं होगी। पोहा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी होता है।
गाजर के फायदे

सभी जानते हैं कि गाजर कोशिकाओं के विकास में मदद करती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए लिंफोसाइट्स और प्लेटलेट्स जरूरी होते हैं। ऐसे में गाजर शरीर में इन दोनों की मात्रा को संतुलित में रखती है। साथ ही गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
बादाम के फायदें
कभी भी छोटे शिशु को बादाम सीधे खाने के लिए नहीं दे सकते हैं। लेकिन बेबी फूड में इसे शामिल कर सकते हैं। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कैरनिटिन होता है जो दिमाग की एक्टिविटी को उत्तेजित करने का काम करता है। इसको खाने से बौद्धिक क्षमता बढ़ता है।
इसके अलावा बादाम में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो शिशु को कब्ज से बचाने का काम करता है। साथ ही इसमें फास्फोरस भी होता है जो बच्चों के दांतों और हड्डियों के विकास में मदद करता है।
बादाम में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को भी बढ़ाता है। ये थे इनके खाने के फायदें। अब जानते हैं कैसे इनसे बनाएं बेबी फूड।

बेबी फूड बनाने की विधि
स्टेप 1: बेबी फूड बनाने के लिए आपको 3 बादाम लेना है। इसे पहले अच्छी तरह से धो लें। और फिर रातभर भीगो कर छोड़ दें। सुबह बादाम के छिलके उतार कर रख लें।
स्टेप 2: इसके बाद एक गाजर लें और उसे छिल लें। अब गाजर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसे मिक्सी जार में डाल दें। साथ ही इसमें बादाम और आधा कप दूध भी डाल दें और अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
स्टेप 3: अब गैस पर पैन चढ़ा दें और उसमें भीगा हुआ दो चम्मच पोहा डाल दें। फिर इसमें ब्लेंड की हुई गाजर की प्यूरी को डाल दें। इन सभी को धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4: इसके बाद इसमें एक चम्मच खजूर पाउडर और एक चम्मच घी डालें। और इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। हल्का ठंडा होने पर बच्चों को खिलाएं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply