BJP बाहर कहती है CAA लागू करेंगे पर असम में बोलने की हिम्मत नहीं होती: प्रियंका गांधी

BJP बाहर कहती है CAA लागू करेंगे पर असम में बोलने की हिम्मत नहीं होती: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने की बात करते हैं, लेकिन असम में इसका उल्लेख करने का उनमें साहस नहीं हैं।”

स्थानीय लोगों के साथ प्रियंका गांधी (फोटो क्रेडिट- ट्वीटर/ कांग्रेस)

प्रियंका गांधी ने सर्बानंद सोनोवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया।” उन्होंने जनता से कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है। आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: छात्रों के साथ मार्शल आर्ट और पुशअप्स करते देखे गए राहुल गांधी, देखें वीडियो

असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाका में किया। प्रियंका गांधी भी इस दौरान उन महिलाओं और लड़कियों के साथ झूमते दिखाई दी। गौरतलब है कि बीते महीने पश्चिम बंगाल की एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोरोना खत्म होते ही सीएए लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस-ISF गठबंधन पर आनंद शर्मा को एतराज, पीरजादा की पार्टी को बताया सांप्रदायिकता

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 14 फरवरी को लेकर सीएए को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सीएए को उनकी पार्टी कभी लागू नहीं होने देगी। असम में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा, “हमने ये गमछा पहना है…इसपे लिखा है सीएए…। इसपर हमने क्रॉस लगा रखा है, मतलब चाहे कुछ भी हो जाए…सीएए नहीं होगा। हम दो हमारे दो, अच्छी तरह सुन लो, सीएए नहीं होगा…कभी नहीं होगा।” उन्होंने शिवसागर में रैली के दौरान कहा था कि असम के लोगों को कांग्रेस ने एकजुट किया है। दुनिया की कोई भी ताकत असम को तोड़ नहीं सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.