आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने बताया शाहरुख खान का कार्बन कॉपी

आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने बताया शाहरुख खान का कार्बन कॉपी

मुम्बईः शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की सादगी देख हर कोई उन्हें पसंद करता है। आर्यन लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। आर्यन को लेकर हमेशा से खबर आती रही है कि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं। वे बॉलीवुड में कब एंट्री लेंगे ये तो पता नहीं।

हालांकि, शाहरुख खान कह चुके हैं कि उनके बेटे आर्यन फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने डेविड लेटरमैन के शो ‘My Next Guest Needs No Introduction’ में कहा था कि आर्यन एक्टिंग में नहीं आना चाहते।

हां, उन्हें शाहरुख खान का कार्बन कॉपी लोग जरूर कहते हैं। दरअसल, आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस का कहना है कि शाहरुख खान का कार्बन कॉपी है।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत राजनीतिक पार्टी बनाने के फैसले से पीछे हटे, फैंस से मांगी माफी

आर्यन में म्यूजिकल टेलेंट है। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आर्यन चार्ली पुथ का सॉन्ग ‘Attention’ गाते दिख रहे हैं। साथ ही वह गिटार भी बजा रहे हैं। इस वीडियो में आर्यन के साथ उनके फ्रेंड भी उनका साथ दे रहे हैं।आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने आर्यन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसे देखने के लिए मैं खुद को रोक नहीं पाया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आर्यन बिल्कुल अपने पिता शाहरुख खान जैसे हैं। वहीं एक यूजर ने आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि आपको ऐसे गाते हुए देखना अच्छा लग रहा है। आई लव यू।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये सितारे हमउम्र होने के बावजूद दिखते हैं एक-दूसरे से बड़े

मालूम हो कि अमेरिका में आर्यन पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल शाहरुख खान के साथ आर्यन ने ‘The Lion King’ मूवी के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी। शाहरुख ने फिल्म के कैरेक्टर मुफासा के लिए आवाज दी थी, तो वहीं आर्यन ने सिम्बा के कैरेक्टर के लिए आवाज दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.