भारत के कई राज्यों में आने वाले कुछ घंटों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है। पिछले साल जहां अम्फान तूफान ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई थी, वहीं इस साल मई में भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों को ताउते और यास तूफान ने प्रभावित किया था।
मगर, अब दक्षिणी भारत के आंध्र प्रदेश और ओडिशा में एक नए चक्रवाती तूफान जवाद आने का पूर्वानुमान लगाया गया है। संभावना है कि आज शाम या कल तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में जवाद के दस्तक देने की संभावना है।
ऐसे माना जा रहा है कि कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है और ठंड बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में 3 से 6 दिसंबर तक बदलाव देखने को मिलेगा। जवाद 4 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा।
ये भी पढ़ें: वीगर मुसलमानों के दमन के पीछे कई बड़े नेताओं का हाथ: रिपोर्ट
झारखंड में भी जवाद का असर देखने को मिलेगा। झारखंड के दक्षिणी और इससे सटे मध्य भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। 4 और 5 दिसंबर को कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इसका असर राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिखेगा।

जवाद का असर पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। विभाग ने शनिवार से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की आशंका जाहिर की है।
जवाद के मद्देनजर बंगाल सरकार ने अलर्ट जारी किया है। कृषि मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों 24 परगना, दोनों मिदनापुर, झाड़ग्राम, हुगली, नदिया, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में चेतावनी जारी की गई है। धान की तेजी से कटाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही आलू उत्पादकों को पौधरोपण पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस के 300 सांसद बनाएं, तभी धारा 370 लागू होगा
मौसम कार्यालय के मुताबिक, शनिवार सुबह से ही जवाद तूफान का असर दिखने लगेगा। शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा एवं झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ में उस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
चक्रवाती तूफान जवाद को नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका अरबी में मतलब होता है- ‘उदार या दयालु’। इसलिए अभी तक इस तूफान के नाम के मुताबिक, इसके अपने दूसरे तरह के तूफानों की तरह ज्यादा तबाही वाला या विनाशकारी नहीं होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, ताजा पूर्वानुमान में इसके ताकतवर चक्रवाती तूफान बनाने की संभावना जताई गई है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply