आर्थिक बजट का जेब पर क्या पड़ेगा असर? जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा!

आर्थिक बजट का जेब पर क्या पड़ेगा असर? जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा!

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए देश का आम बजट पेश कर दिया है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने पेपरलेस बजट पेश किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि 60 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं, सालभर में पूरे देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे।

उन्होंने डिजिटल करेंसी को लेकर भी एलान किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉकचेन और अन्य तकनीक की मदद से आरबीआई 2022-23 में डिजिटल रुपया जारी करेगा। इससे इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30% का टैक्स लगेगा।

उन्होंने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत अन्य शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही। माना जा रहा है कि इससे बहुत से सामान सस्ते होंगे, तो वहीं कई चीजें सस्ती होंगी। किसान के लिए बजट में कहा गया कि एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 8.5% रह सकती है GDP ग्रोथ

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत पर शिवराज सरकार ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती के लिए गंगा किनारे के 5 किमी. के दायरे में आने वाली जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं, राज्यों की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सिलेबस बदलने की बात भी की गई।

वित्त मंत्री ने एलान किया कि 400 न्यू जनरेशन वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। अगले 3 सालों के दौरान 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। 8 नई रोडवे का निर्माण होगा। बजट 2021-22 में पब्लिक इन्वेस्टमेंट और कैपिटल एक्सपेंडीचर में वृद्धि हुई। इस बजट (2022-23) से युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लाभ होगा।

स्टील स्क्रैप पर MSMEs सेक्टर को मदद मुहैया कराने के लिए कस्टम ड्यूटी में छूट एक साल के लिए बढ़ाई गई है। कट और पालिश्ड डायमंड के अलावा जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर पांच फीसदी कर दी गई है। घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल फोन, चार्जर ट्रांसफर आदि पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें: आम बजट में 80 लाख परिवार को सस्ता घर से लेकर डिजिटल यूनिवर्सिटी तक की घोषणाएं

आइए नजर डालते हैं क्या चीजें सस्ती हुईं और क्या हुआ महंगा-

सस्ता क्या हुआ?

कपड़ा, चमड़े का सामान, मोबाइल फोन, चार्जर, हीरे के आभूषण, खेती के सामान सस्ते होंगे। इसके अलावा पालिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इसके अलावा विदेशी मशीनें और इलेक्ट्रानिक समान सस्ते होंगे। स्टील सस्ती होगी। इसके अलावा बटन, जिपर, चमड़ा, पैकेजिंग बॉक्स, सस्ता होगा। आखिर में श्रिंप एक्वा कल्चर पर ड्यूटी कम की गई है।

महंगा क्या हुआ?

कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट खत्म कर दिया गया है। इसपर 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। वहीं, इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इसका कारण आयात को कम करना है। विदेशी छाता भी महंगा होगा।आयातित सामान महंगे होंगे। इसके अलावा आगामी अक्टूबर से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर दो रुपये प्रति के लीटर के हिसाब से एक्साइड ड्यूटी लगेगी। छाते महंगे होंगे। बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल और नकली गहने भी महंगे होंगे।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.