ऑक्सीजन मिलने में हुई देरी, कर्नाटक के चमराजानगर में 24 मरीजों की मौत

ऑक्सीजन मिलने में हुई देरी, कर्नाटक के चमराजानगर में 24 मरीजों की मौत

देशभर में ऑक्सीजन को लेकर पिछले तीन हफ्ते से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन सैकड़ों कोरोना मरीजों की वजह से मौत हो रही है। शनिवार को आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन खत्म होने से 14 और दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में एक दर्जन मौते हुईं। अब कर्नाटक के चमराजानगर जिले के एक अस्पताल में कम-से-कम 24 मरीजों की मौत होने की खबर है।

चमराजानगर जिला बेंगलुरु से तकरीबन 175 किलोमीटर दूर है। खबरों के मुताबिक, ऑक्सीजन की कमी थी और पड़ोस के मैसूर जिले से आने वाला ऑक्सीजन सप्लाई समय पर नहीं पहुंच पाया। चामाराजानगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों ने बताया कि उनके तमाम कोशिशों के बावजूद मरीजों का ऑक्सीजन लेवल सामान्य नहीं किया जा सका और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के लिए मैदान में उतरे ओवैसी, कहा- मय्यत को परिवार के हवाले किया जाए

ऑक्सीजन मिलने में हुई देरी, कर्नाटक के चमराजानगर में 24 मरीजों की मौत

बीबीसी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर जी.एम. संजीव ने बताया, ”रात 12 बजे 2 बजे के बीच ऑक्सीजन प्रेशर कम हो गया। 122 रोगियों में से, 12 मरीज कोविड के अलावा भी किसी-न-किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हमने प्रेशर को बढ़ाने की कई कोशिशें की लेकिन आज सुबह तक हम 12 मरीजों को नहीं बचा सके।”

उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज मरीज वेंटिलेटर पर थे। डॉ. संजीव ने कहा कि ऑक्सीजन का प्रेशर नीचे गिरा तो ऑक्सीजन की सप्लाई रूक गई। उन्होंने कहा, ”हर 35 मिनट पर हमें 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन हमें ऑक्सीजन मिलने में देरी हुई और रात 12 बजे से 2 बजे के बीच ऑक्सीजन लेवल नीचे गिर गया।”

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से 14 मरीजों की मौत, प्रशासन नकारने में जुटा

उन्होंने आगे कहा, ”दरअसल, ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचने में देरी लॉजिस्टिक कारणों से हुई थी क्योंकि हमें ऑक्सीजन मैसूर प्लांट से मिलती है। कुल मिलाकर हमें 200 सिलेंडर मिले हैं, 50 सिलेंडर अभी स्टॉक में हैं और कुछ नए सिलेंडर आने वाले भी हैं।” इसके अलावा 12 अन्य मरीजों की भी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि ये मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं थे और इनकी मौत का कारण कुछ और था।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.