सीने में दर्द के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराए गए सौरव गांगुली

सीने में दर्द के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराए गए सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली के सीने में फिर से दर्द उठने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिड करवाया गया है।

इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी को अस्पताल से घर लौट आएं थे। बताया जा रहा है कि वे घर पर डॉक्टर के निगरानी में थे। गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 200 लोग हिरासत में लिए गए, अब तक 22 FIR दर्ज

5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।’’

7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरभ गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होने कहा था, “अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.