भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आत्माओं को भी लगा कोरोना वैक्सीन

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आत्माओं को भी लगा कोरोना वैक्सीन

मध्य प्रदेश की भाजपा शासित शिवराज सरकार में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के ग्वालियर में आत्माओं को भी कोरोना वैक्सीन लगा दिया गया। दरअसल, ग्वालियर के भितरवार में 81 साल के शिवचरन पाठक की मौत 10 मई, 2021 को गैंगरीन रोग से हो गई थी। लेकिन, डेथ सार्टिफिकेट में पाया गया कि मृतक को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

उनके बेटे विनोद पाठक के मोबाइल पर 17 नवंबर को मैसेज आया है। मैसेज में विनोद को बताया गया कि शिवचन पाठक का वैक्सीनेशन कम्पलीट हो गया है आप सार्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। यह देखकर विनोद आश्चर्यचकित रह गए।

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आत्माओं को भी लगा कोरोना वैक्सीन

चुंकि विनोद पाठक खुद एक स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है इसलिए उनका चौंकना लाजमी था। शिवचरन की मौत से पहले 9 अप्रैल 2021 को उनको वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई थी। रजिस्ट्रेशन के लिए बेटे विनोद का मोबाइल नंबर यूज किया गया था।

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा पुलिस की बर्बरता के खिलाफ TMC नेता पहुंचे दिल्ली, गृह मंत्रालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन

विनोद के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वे भितरवार स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। उन्होंने पता इसके बारे में पता लगाया लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद विनोद ने पिता शिवचरन पाठक को लगे सेकेंड डोज की सार्टिफिकेट डाउनलोड की जिसमें डिटेल कुछ इस प्रकार था- पहला डोज 9 अप्रैल 2021 को भितरवार स्वास्थ्य केन्द्र में लगा है। दूसरा डोज 17 नवंबर 2021 को लगा है। जबकि शिवचरन की मौत दूसरे डोज से 8 महीने पहले 10 मई 2021 को हो चुकी थी।

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आत्माओं को भी लगा कोरोना वैक्सीन

दरअसल पूरा मामला ये है कि कोविड की तीसरी संभावित लहर से पहले सरकार 100 फीसद वैक्सीनेशन पूरा करना चाहती है। ऐसे में शिवराज सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को दिसंबर तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन करने का आदेश दिया है।

प्रदेश में इसके बाद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। 3 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके सेकेंड डोज की डेट निकल चुकी है, लेकिन वह वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे हैं। इसी कारण आनन-फानन में यह टारगेट पूरा कर ने का काम किया जा रहा है।

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में आत्माओं को भी लगा कोरोना वैक्सीन

ये भी पढ़ें: अर्शी खान का दिल्ली के मालवीय नगर में एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

एक दिन पहले ग्वालियर में जॉब कर रहे जबलपुर के एक युवक शिवम वर्मा को भी बिना वैक्सीन लगवाए जबलपुर में टीका लगाया था। जब घटना के संबंध में CMHO डॉ. मनीष शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये कैसे हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है वे पूरे मामले की जांच कराएंगे।

मनीश शर्मा ने कहा कि जांच में जिसकी भी गलती होगी उस पर एक्शन लिया जाएगा। यह गड़बड़ी कैसे हुई है इसका पता लगाया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ मध्य प्रदेश में हो रहा है। बिहार जैसे राज्यों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां रजिस्ट्रेशन कर देने भर से सर्टिफिकेट इश्यू हो जा रहा है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.