उन्नाव कांड में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया और साथ ही सनसनीखेज खुलासा किया है। तीनों किशोरियों को जहर खिलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, एकतरफा प्यार में ये वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस का कहना है कि पहले किशोरियों को चिप्स खिलाया गया फिर पानी के बहाने कीटनाशक पिलाया गया। मामले का खुलासा करते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मृतक लड़कियों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख और घायल किशोरी को दो लाख दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा नाले के पास बुधवार को सूर्यपाल के सरसों के खेत में बेहोशी की हालत में तीन किशोरियां मिली थीं। अस्पताल पहुंचाने पर दो किशोरियों की मौत हो गई थी। जबकि तीसरी किशोरी का अभी इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: अंबानी को किसानों का बड़ा झटका, हरियाणा-पंजाब में 20 लाख Jio सब्सक्राइबर हुए कम

इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर बताया गया था। अस्पताल में भर्ती किशोरी से पड़ोस के गांव का विनय कुमार उर्फ लंबू प्यार करने लगा था। कई बार प्रपोज करने पर लड़की नहीं मानी तो उसने कीटनाशक मिला पानी लेकर गया। लड़की को पहले नमकीन खिलाया। फिर पानी मांगने पर किटनाशक युक्त जहरीले पानी की बोतल पकड़ा दी।
लड़की ने पानी पीया और साथ की दोनों किशोरियों को भी पिलाया। दोनों की मौत हो गई। लंबू और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की पुलिस के हाथ सुबह अहम सुराग लगा था।
ये भी पढ़ें: चार दिनों से मणिपुर में क्यों बंद हैं टीवी चैनल और अखबार?
फोरेंसिक टीम को घटनास्थल के पास से चिप्स का पैकेट मिला था। इस पैकेट को सुंघने के बाद खोजी कुत्ता एक दुकान की तरफ बार-बार जा रहा था। चिप्स इसी दुकान से खरीदा गया था। पुलिस ने इसी एंगल पर जांच की तो मामला खुलता चला गया। इसके बाद पुलिस ने दुकान से चिप्स और नमकीन के पैकेट जब्त कर लिए थे।
पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का कहना है कि दोनों लड़कियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। दोनों ने मौत से करीब 6 घंटे पहले खाना खाया था। दोनों के पेट में 100 से लेकर 80 ग्राम तक खाना मिला है। खाने में जहर होने की वजह से मौत हो गई। मृतक लड़कियों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला था।
Leave a Reply