संयुक्त किसान मोर्चा ने भाकियू के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को किया सस्पेंड

संयुक्त किसान मोर्चा ने भाकियू के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को किया सस्पेंड

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा की सबसे मुख्य 7 सदस्यीय कमेटी से भी चढूनी को निलंबित किया गया है। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार से होने वाली 19 जनवरी की बैठक से भी बाहर रखा जाएगा।

गुरनाम सिंह चढूनी पर आरोप है कि उन्होंने कल राजनीतिक पार्टियों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन किया था। उस सम्मेलन में बीजेपी को छोड़कर बाकी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस कारण ही संयुक्त किसान मोर्चा ने इसीलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि चढू़नी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: रूस लौटते ही गिरफ्तार किए गए अलेक्सी नावाल्नी, कुछ दिन पहले दिया गया था जहर

गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्य समिति बनाई गई है। इस समिति के सामने चढूनी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक संयुक्त किसान मोर्चा की आंतरिक बैठकों और केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से उन्हें बाहर रखा जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किसान आंदोलन में टेरर फंडिंग की जांच कर रही है। आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को समन भेजा गया है। इस पर किसान संगठनों का कहना है कि उनसे जुड़ा कोई नेता या कार्यकर्ता NIA के सामने पेश नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘लव जिहाद’ की राजनीति से बेहद परेशान हूं, सामाज में पैदा की जा रही खाई

बता दें कि किसान नेताओं ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। मालूम हो कि किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बीते शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में नए कृषि कानूनों को लेकर नौवें दौर की वार्ता हुई थी लेकिन वो भी बेनतीजा रही। इसकी अगली बैठक 19 जनवरी को होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.