साइना नेहवाल की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल, छोटे बालों में आईं नजर परिणीति

साइना नेहवाल की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल, छोटे बालों में आईं नजर परिणीति

मुम्बई: बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में साइना का किरदार निभा रही हैं परिणीति चोपड़ा। बायोपिक फिल्म परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फोटो में परिणीति छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं। यह लुक खुद साइना नेहवाल ने भी ट्वीट किया है। साइना नेहवाल ने अपने ट्व‍िटर पर यह लुक साझा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा #sainamovie!”

परिणीति के इस लुक से दर्शकों में फ़िल्म को देखने की चाहत को बढ़ा दी है हालांकि इस फ‍िल्‍म के लिए अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा। क्योंकि कोरोना के कारण फ‍िल्‍म का अभी काफी हिस्‍सा शूट नहीं हुआ है।

मालूम हो कि साइना की बायोपिक में एक्टर मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मानव ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया था उसमें वो बेडमिंटन खेलते नजर आए थे।

बता दें कि साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए परिणीति पहली पसंद नहीं थी। इससे पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। यही नहीं श्रद्धा कपूर ने बाकायदा ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और उनका लुक भी सामने आया था।

लेकिन अचानक खबर आई कि श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म से अलग हो गई हैं। उसके बाद फ‍िल्‍म में परिणीति चोपड़ा को लिया गया। श्रद्धा कपूर इस फिल्म को खुद छोड़ी या फिर वो इस फिल्म से क्यों अलग हुई इसका कारण अब तक नहीं मालूम चला है।

अब बात करें परिणीति चोपड़ा की तो इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘जबारिया जोड़ी’ में दिखी थीं। इसके अलावा उन्‍होंने हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक पर भी काम किया है जो जल्‍द ही रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.