पार्टी करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

पार्टी करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस के करीबी फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया था कि रिया इस साल फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रूमी ने कहा था कि रिया के लिए साल 2020 बेहद खराब रहा।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वो बेल पर हैं। रिया अब अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, ये तस्वीरें वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी की है जिसमें रिया शामिल हुईं। रिया के अलावा इस पार्टी में फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, रोडीज शो के जज राजीव लक्ष्मण और कई दूसरे लोग शरीक हुए।

अपने इंस्टाग्राम पर राजीव ने एक फोटो शेयर की है जिसमें रिया चक्रवर्ती उनके साथ नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि राजीव और रिया एक-दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव ने फोटो के साथ कैप्शन में लिख- माय गर्ल। लेकिन ट्रोल होने के बाद उन्होंने फोटो को डिलिट कर दिया।

रिया फोटो में स्टाइलिश सूट और नी हाई बूट्स में नजर आ रही हैं। राजीव के साथ वह कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देती दिख रही हैं। दूसरी तरफ, राजीव की पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे पार्टी की एक ग्रुप फोटो शेयर की है। इसमें भी पार्टी में शामिल सभी मेहमान नजर आ रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों पहले अपने भाई शौविक के साथ मुंबई में स्पॉट हुई थीं। रिपोर्ट्स में लगातार बताया गया कि वह नए घर की तलाश कर रही हैं। रिया की कई तस्वीरें इस दौरान की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। हालांकि, जब पैपराजी तस्वीरें खींच रहे थे, दोनों ने उनसे कोई बात नहीं की।

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद कई दिनों तक वह जेल में रहीं और अक्टूबर में वह बेल पर बाहर आईं। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी इस मामले में अरेस्ट हुए थे और उन्हें 2 दिसंबर को बेल मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.