प्रियंका गांधी ने अलग से जारी किया एक ‘महिला घोषणा पत्र’, लगाई वादों की झड़ी

प्रियंका गांधी ने अलग से जारी किया एक ‘महिला घोषणा पत्र’, लगाई वादों की झड़ी

महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने का वादा करने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अलग से एक ‘महिला घोषणा पत्र’ जारी किया है। यह घोषणा पत्र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह जारी किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त।”

प्रियंका गांधी का मोदी के संसदीय क्षेत्र में 'किसान न्याय रैली', CM-PM पर बोला जमकर हमला

उन्होंने कहा सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगे। उन्होंने आगे लिखा कि सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त, आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जब गौरी के लिए पत्रकार पर शाहरुख खान ने कर दी कटार से वार, और हो गई जेल

इतना ही नहीं नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। 1000रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन और उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने इससे पहले गोरखपुर में ‘प्रतिज्ञा रैली’ के दौरान योगी सरकार पर जमकर बरसी थीं। उन्होंने बीते दिन भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी का विचार है ‘महंगाई इतनी बढ़ाओ कि जनता त्राहि-त्राहि चिल्लाए’। सत्ता में बीजेपी के आने के बाद लोगों की आय घटी है। पर पीएम के खरबपति मित्र एक दिन हजारों करोड़ कमाते हैं।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स तस्कर के साथ फडणवीस और उनकी पत्नी का फोटो, नवाब मलिक ने निशाने पर लिया

उन्होंने फिर कहा कि हमारे 70 सालों की मेहनत उन्होंने 7 साल में गवां दी। यूपी में 10 लाख सरकारी नौकरी खाली पड़ी है। जो रक्षक हैं वे भक्षक बने हैं। अपराधी और पुलिस काबू में नहीं आ रहे हैं। एक महिला का जीवन संघर्ष का जीवन होता है।

यूपी में 5 साल में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ है, वह आप सभी जानते हैं। महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएंगी तो राजनीति में बदलाव होगा। यहां गरीब और गरीब होता जा रहा है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.