किसानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- काला कानून वापस लेना ही होगा

किसानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- काला कानून वापस लेना ही होगा

संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज शुक्रवार को किसानों के समर्थन में विपक्षी दलोंं का एक प्रतिनिधिमंडल जंतर मंतर पहुंचा और किसानों से बात की।

विपक्षी नेताओं के इस ग्रुप में लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। साढ़े 12 बजे के करीब संसद से विपक्षी नेताओं का ये प्रतिनिधिमंडल बस के जरिए जंतर-मंतर के लिए निकला।

किसानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- काला कानून वापस लेना ही होगा

जंतर-मंतर पहुंच कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के समर्थन में पूरा विपक्ष संसद से जंतर-मंतर आए हैं। यहां पर विपक्ष हिन्दुस्तान के सभी किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का विकास, माँ को चारपाई पर लेकर एंबुलेंस के लिए 7 KM दौड़े बेटे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना ही होगा। इस पर चर्चा से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि संसद में क्या हो रहा है, ये आप जानते हैं? संसद में हम पेगासस पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन इस पर बहस नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में सभी के फोन में पेगासस भर दिया है। हालांकि, विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, मायावती की बीएसपी और केजरीवाल की पार्टी आप शामिल नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर एक और वार, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदला

इस दौरान राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राउत, मनोज झा, डीएमके के टी. शिवा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने वहां पहुंचकर ‘Save farmers, Save India’ का नारा लगाया।

विपक्षी दलों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी है। उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर इन दिनों किसान अपना संसद चला रहे हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ ये किसान संसद 11 बजे से लेकर 5 बजे तक चलता है। इसमें महिला किसान भी भाग ले रही हैं।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.