नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर एक और वार, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदला

नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर एक और वार, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदला

कुछ नया न कर पुराने पैक पर अपनी लेबलिंग के लिए जानी जाने वाली मोदी सरकार ने अब राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलने का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा किया कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने देशवासियों के आग्रह के बाद यह निर्णय लिया है। नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए इस बात का एलान किया। यह अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। पहली बार इसकी शुरूआत 1991-92 में किया गया था।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!”

ये भी पढ़ें: सीवान में अपराधियों का तांडव, जो मिला सरेराह मार दी गोली, 2 लोगों की मौत

मोदी इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

उल्लेखनीय है कि हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का भारत के राष्ट्रीय खेल में अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। ध्यानचंद ने इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर कुल 39 गोल किए, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का विकास, माँ को चारपाई पर लेकर एंबुलेंस के लिए 7 KM दौड़े बेटे

ध्यानचंद के जन्मदिन (29 अगस्त) पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.