पार्कों के बाद अब कुत्तों के श्मशान में इंसानों के अंतिम संस्कार की तैयारी

पार्कों के बाद अब कुत्तों के श्मशान में इंसानों के अंतिम संस्कार की तैयारी

कोविड-19 से होने मौतों में हर दिन बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में बेड, दवा और ऑक्सीजन की सप्लाई की कमी होने के चलते हालात और अधिक खराब हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3498 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद शनिवार को कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 गो गई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या देश में 2,08,330 हो गई।

उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र की तरह राजधानी दिल्ली में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से, दिल्ली में प्रति दिन 300 से अधिक मरीजों मौत की मौत हो रही है। यहां हालात ये हैं कि शमशान के बाहर शवों की लाइन लगी हैं और अंदर उससे ही ज्यादा संख्या में चिताएं जल रही हैं।

पार्कों के बाद अब कुत्तों के श्मशान में इंसानों के अंतिम संस्कार की तैयारी

ये भी पढ़ें: जेल बाहर आए लालू प्रसाद यादव, 12 दिन पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

इसको देखते हुए बीते दिन सरकार ने फैसला लिया था कि पार्कों को श्मशान घाट में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए शव प्लेटफार्म्स बनाए जा रहे हैं। अब खबर है कि जगह कम पड़ने के चलते कोविड-19 मरीजों का अंतिम संस्कार कुत्तों के श्मशान में किया जाएगा।

इंडिया टुडे के मुताबिक, इसके लिए द्वारका सेक्टर 29 में कुत्तों के एक श्मशान स्थल को इंसानों का श्मशान घाट में तब्दील किया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने कुत्तों के श्मशान के लिए बनाई गई एक परियोजना स्थल पर इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए पक्के ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।

पार्कों के बाद अब कुत्तों के श्मशान में इंसानों के अंतिम संस्कार की तैयारी

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि द्वारका सेक्टर 29 में तीन एकड़ के कुत्तों के श्मशान स्थल का निर्माण छह महीने पहले किया गया था। अगर हम आंकड़ों पर नजर डाले तो हर दिन दिल्ली में अंतिम संस्कार किए जाने वाले शवों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।

ये भी पढ़ें: मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, पिछले दिन हुए थे कोरोना पॉजिटिव

माना जा रहा है कि ये आंकड़ा प्रति दिन एक हजार तक बढ़ सकता है। ऐसे में श्मशान स्थलों को बढ़ाने के लिए दिल्ली में प्राधिकरण आगे की तैयारी कर रही है। क्षमता बढ़ाने के लिए, अंतिम संस्कार के पार्क और पार्किंग तक में अस्थायी ब्लॉक बनाए गए हैं।

अंतिम संस्कार के लिए इसके अलावा यमुना घाटों पर भी प्लेटफार्मों का निर्माण किया जा रहा है। उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि क्षमता बढ़ाने के लिए यमुना के किनारे स्थलों की पहचान की गई है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.