मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, पिछले दिन हुए थे कोरोना पॉजिटिव

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, पिछले दिन हुए थे कोरोना पॉजिटिव

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोविड-19 संक्रमित हुए थे। वे लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे। फिलहाल सरदाना आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे।

रोहित सरदाना की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जाने माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने इनके निधन को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि बहुत भयानक समाचार दोस्तों। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। रेस्ट इन पीस।

राजदीप सरदेसाई ने एक अन्य ट्वीट में रोहित सरदाना को याद करते हुए लिखा, “रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, ‘बॉस मजा आ गया।’ वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।”

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों में अब तक 577 की मौत: शिक्षक संघ

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, पिछले दिन हुए थे कोरोना पॉजिटिव

वहीं, सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया है, “अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।”

ये भी पढ़ें: पार्कों के बाद अब कुत्तों के श्मशान में इंसानों के अंतिम संस्कार की तैयारी

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.