शूटर दादी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के बागपत की चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से शूटर दादी कोविड-19 संक्रमण के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। वो 89 साल की थीं। उन्होंने नेशनल और राज्य लेवल पर निशानेबाजी में कई पदक जीते थे।
शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली थीं। उन्हें कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। हाल ही में शूटर दादी और उनकी बहन प्रकाशी तोमर के जीवन पर ‘सांड की आंख’ नाम की फिल्म बनी थी, जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने दोनों का किरदार निभाया था।

बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चंद्रो तोमर के ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई थी। लिखा था- “दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।”
दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं । ईश्वर सबकी रक्षा करे – परिवार
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) April 26, 2021
तापसी पन्नू ने चंद्रो तोमर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “आप हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगी…आप हमेशा उन लड़कियों में रहेंगी, जिनको आपने जीने की उम्मीद दी। मेरी प्यारी रॉकस्टार, जीत और प्यार हमेशा आपके साथ रहे।”
For the inspiration you will always be…
— taapsee pannu (@taapsee) April 30, 2021
You will live on forever in all the girls you gave hope to live. My cutest rockstar May the ✌🏼 and peace be with you ❤️ pic.twitter.com/4823i5jyeP
भूमि पेडनेकर ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा लिखा, “चंद्रो दादी के निधन की खबर सुनकर टूट गई हूं। ऐसा लग रहा है कि मेरा एक हिस्सा चला गया है। उन्होंने अपने खुद नियम बनाए और कई लड़कियों को उनको सपनों के रास्ते। उनके काम हमेशा जिंदा रहेंगे। परिवार को सांत्वना। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उन्हें जानने और चंद्रो तोमर बनने का मौका मिला था।”
Devastated by the news of Chandro Dadi’s demise. Feels like a part of me is gone. She made her own rules & paved the path for many girl to find their dream. Her legacy will live on in them. Condolences to the family. Am lucky I got to know and be her 🙏#ChandroTomar #ShooterDadi
— bhumi pednekar (@bhumipednekar) April 30, 2021
बता दें कि शूटर दादी चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 साल के करीब थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।
प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!
Leave a Reply