अब अनुराग कश्यप का आया रिएक्शन, फोटो शेयर कर लिखा- हेटर्स को ढेर सारा प्यार

अब अनुराग कश्यप का आया रिएक्शन, फोटो शेयर कर लिखा- हेटर्स को ढेर सारा प्यार

टैक्स चौरी मामले में निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुंबई के अलावा पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में भी सर्च ऑपरेशन किए गए हैं। पुणे में अधिकारियों ने शुक्रवार की रात को तापसी और अनुराग से पूछताछ की थी।

3 मार्च को आयकर विभाग ने मुंबई स्थित अनुराग और तापसी के घर और दफ्तर में छापेमारी की थी। खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग ने शुक्रवार देर रात तक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से 650 करोड़ के टैक्स की अन‍ियमितता के मामले में पूछताछ की। आईटी की रेड के तीन दिन बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

अब अनुराग कश्यप का आया रिएक्शन, फोटो शेयर कर लिखा- हेटर्स को ढेर सारा प्यार
तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें: छापेमारी पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कथित 5 करोड़ की रसीद भविष्य के लिए है

अपनी नई फिल्म के सेट्स से अनुराग कश्यप ने एक तस्वीर शेयर कर हेटर्स को जवाब दिया है। फोटो में अनुराग तापसी के गोद में बैठे हैं और दोनों विक्टी के पोज दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों के हंसते हुए देखा जा सकता है। अनुराग ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ”और हम #DoBaaraa रीस्टार्ट कर रहे हैं। हमारे हेटर्स को हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार।”

इससे पहले आज सुबह तापसी पन्नू ने एक के बाद तीन ट्वीट किए थे। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “मुख्य रूप से तीन चीजों की तीन दिनों तक गहन खोजबीन की गई। 1. ‘कथित’ बंगले की चाबी जो पेरिस में है। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियों वहां मनाती हूं।”

ये भी पढ़ें: टाइम मैगजीन के कवर पेज पर महिला किसान आंदोलनकारी, अंतरराष्ट्रीय अंक में लिखी ये बात

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में छापे के दूसरे प्वॉइंट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, “कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो भविष्य के लिए है।” दरअसल, अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।

अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “माननीय वित्त मंत्री के अनुसार, 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे। अब ‘सस्ती कॉपी’ नहीं।’ यहां तापसी ने कंगना पर कटाक्ष किया है, क्योंकि उन्होंने तापसी पन्नू कई बार सस्ती कॉपी कह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: टाइम मैगजीन के कवर पेज पर महिला किसान आंदोलनकारी, अंतरराष्ट्रीय अंक में लिखी ये बात

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मेथियस बोई ने अभिनेत्री का समर्थन किया था। उन्होंने खेल मंत्री किरण रिजिजू से मदद की गुहार लगाते हुए एक ट्वीट किया था। मेथियस भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच हैं और वो अभी स्विस ओपन के लिए स्विट्जरलैंड में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.